Bihar

बिहार चुनाव की सीट शेयरिंग पर सस्पेंस खत्म, NDA में कल होगा सीटों का ऐलान!

बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चाओं का अब लगभग अंत हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है और अब सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान कल यानि 11 अक्टूबर को किया जा सकता है. इस ऐलान के दौरान एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम के शीर्ष नेता शामिल रहेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने एनडीए के सभी घटक दलों के बैठक कर सीटों पर लगभग सहमति ले ली है. सूत्रों के अनुसार अब शनिवार को दिल्ली में बीजेपी कोर नेताओं की बैठक होगी, जिसके बाद एनडीए की सीटों का ऐलान हो सकता है. बीजेपी ने बड़ी पार्टी होने के नाते सीट शेयरिंग की प्रक्रिया की अगुवाई की और बाकी सहयोगी दलों को संतुलित हिस्सेदारी देने पर जोर दिया. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से जारी बातचीत के बाद आखिरकार सभी दलों ने साझा फार्मूले पर हामी भर दी है.

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, कल साफ होगी तस्वीर

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी और जेडीयू के बीच मुख्य सहमति बन गई है, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को लगभग 25-26 सीटें, जीतन राम मांझी की हम पार्टी को 7-8 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 5-6 सीटें मिलने की संभावना है. हालांकि आधिकारिक घोषणा कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहेंगे.

एनडीए की एकजुटता का संदेश

एनडीए इस ऐलान के ज़रिए यह संदेश देना चाहता है कि गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है और सभी दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेंगे. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, “यह सीट शेयरिंग सिर्फ संख्या का नहीं, बल्कि सम्मान का भी फॉर्मूला है.”ऐसा माना जा रहा है कि सीटों की घोषणा के साथ ही एनडीए अपने पहले संयुक्त प्रचार अभियान का ऐलान भी कर सकता है. वहीं महागठबंधन और जनसुराज पर भी बीजेपी-एनडीए के बड़े नेता पलटवार करने की तैयारी में हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बक्सर में छात्राओं से घिनौनी हरकत करने वाले दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री का कड़ा एक्शन

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से छेड़खानी और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में…

3 घंटे ago

सम्राट चौधरी कब तक कुर्सी पर रहेंगे? नीतीश का नाम लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कब…

5 घंटे ago

अब जदयू के विधायक और मंत्री सीएम राहत कोष में देंगे सैलरी, बिहार के बाढ़ पीड़ितों को मदद

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए अब जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में स्वच्छता पर्यवेक्षकों का जिला स्तरीय संघ संवाद, नई जिला कमेटी का गठन

समस्तीपुर : स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में रविवार को समस्तीपुर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

23 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

23 घंटे ago