Bihar

बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट का तोहफा, मुजफ्फरपुर हवाई अड्डे के लिए टेंडर जारी

बिहार के तिरहुत क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. मुजफ्फरपुर से हवाई यात्रा शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि मुजफ्फरपुर में नए एयरपोर्ट के निर्माण हेतु टेंडरिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

उपमुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “मुजफ्फरपुर से उड़ान की खुशखबरी. आपको बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बिहार में हवाई यात्राओं को लगातार विस्तार मिल रहा है। मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के नवनिर्माण हेतु टेंडरिंग कर दिया गया है. जिसमें प्री फैब स्टील स्ट्रक्चर का कार्य होगा.”

तिरहुत क्षेत्र के लिए एक और विकल्प

इस नए एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल मुजफ्फरपुर, बल्कि पूरे तिरहुत क्षेत्र के लोगों को हवाई यात्रा का एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिल जाएगा. अभी तक इस क्षेत्र के लोगों को मुख्य रूप से पटना या दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था. मुजफ्फरपुर में यह सुविधा शुरू होने से इस इलाके में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

सम्राट चौधरी ने अपने ट्वीट में इस बहुप्रतीक्षित निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है, और साथ ही मुजफ्फरपुर एवं तिरहुत क्षेत्र की जनता को बधाई दी है.

निर्माण कार्य की प्रकृति

टेंडरिंग में जो कार्य शामिल किया गया है, वह मुख्य रूप से प्री फैब स्टील स्ट्रक्चर का निर्माण है, जो एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग और अन्य ढांचों को तेजी से तैयार करने में मदद करेगा. यह संकेत देता है कि सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द हवाई सेवा का लाभ मिल सके.

इस नए एयरपोर्ट के शुरू होने से मुजफ्फरपुर और इसके आसपास के जिलों जैसे वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

28 मिनट ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

44 मिनट ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

10 घंटे ago