Bihar

नामांकन के अंतिम दिन दानापुर सीट से जन सुराज के प्रत्याशी अचानक लापता, नामांकन से पहले गए थे मंदिर में पूजा- अर्चना करने

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन था। दानापुर में नामांकन से पहले जनसुराज के कैंडिडेट अखिलेश कुमार अचानक गायब हो गए। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनका अपहरण किया गया है।

अखिलेश सुबह घर से नामांकन के लिए निकले थे। उन्होंने मंदिर में पूजा भी की थी। पूजा करने के बाद से वो अचानक गायब हो गए। सैकड़ों समर्थक दानापुर के तकियापर स्थित एक कम्युनिटी हॉल में उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

जिस फूलों से सजी गाड़ी से वे नॉमिनेशन के लिए जाने वाले थे, उसी गाड़ी से समर्थकों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिले। उनका मोबाइल भी बंद है। कुछ देर बाद पार्टी को बताया गया कि उनका अपहरण कर लिया गया है।

आनन-फानन में जनसुराज ने नए कैंडिडेट को खड़ा किया। BJP से आई आशा सिन्हा ने उनकी जगह दानापुर से पर्चा भरने पहुंची, लेकिन डॉक्यूमेंट्स में त्रुटि के चलते उनका भी नॉमिनेशन कैंसिल हो गया।

समर्थकों के मुताबिक, अखिलेश सुबह 10:30 बजे अपने कुछ सहयोगियों के साथ राजवंशी नगर महावीर मंदिर में पूजा करने निकले थे। जब वे काफी देर तक नहीं आए, तो समर्थकों भी चिंता बढ़ गई।

इसी बीच, जनसुराज की टीम ने वॉट्सऐप पर एक मैसेज फ्लैश किया, जिसमें बताया गया कि दानापुर विधानसभा क्षेत्र से उनके प्रत्याशी अखिलेश कुमार अचानक गायब हो गए हैं। मैसेज में उनके अपहरण की आशंका भी जताई गई।

बताया जा रहा है कि अखिलेश अपने परिवार और खास लोगों के संपर्क में हैं। हालांकि अब तक वे घर नहीं लौटे हैं। फिलहाल उनका मोबाइल बंद है।

भाजपा से प्रस्ताव मिलने की अटकलें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें बीजेपी से MLC बनाने का ऑफर दिया गया है। इस वजह से वो मैदान छोड़कर चले गए हैं। दानापुर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि और वैश्य नेता राजनाथ उर्फ राजू जायसवाल ने कहा, ‘ये अपने निजी लाभ के लिए मैदान छोड़कर चले गए हैं।’

राजू जायसवाल ने कहा, ‘इस तरह के व्यक्ति ने अपने लाभ के लिए पूरे वैश्य समाज को कलंकित कर दिया है। सारे वैश्य समाज ने एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ इन्हें खड़ा किया था, लेकिन ऐसा कर के उसने गलत किया गया है।’

BJP से आई आशा सिन्हा का नॉमिनेशन कैंसिल

जन सुराज ने आशा सिन्हा को दानापुर से नए कैंडिडेट के रूप में खड़ा किया। आशा सिन्हा पहले बीजेपी में थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया, जिसके बाद वे जन सुराज में शामिल हो गई थी। अखिलेश की जगह वे पर्चा दाखिल करने पहुंची थी, लेकिन डॉक्यूमेंट्स में कुछ त्रुटि के चलते उनका नॉमिनेशन कैंसिल हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

5 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

6 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

6 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

10 घंटे ago