Bihar

इंस्टा-फेसबुक रील्स का पैसा किसको जाता है, राहुल गांधी ने अंबानी का नाम लेकर मोदी को घेरा

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया रील्स के जरिए युवाओं द्वारा कमाई करने वाले बयान पर पलटवार किया है। नालंदा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने सवाल उठाया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील्स देखने से किसको पैसा जाता है। उन्होंने भारत के बड़े उद्योगपति अंबानी का नाम लेते हुए पीएम मोदी को घेरा। राहुल ने कहा कि इंस्टा-फेसबुक रील्स देखने से लोगों को पैसा नहीं मिलता, बल्कि इसका फायदा (मुकेश अंबानी की) मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनी जियो को होता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नालंदा जिले के चंडासी सरदार पटेल स्टेडियम में महागठबंधन की चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने मोदी सरकार के साथ-साथ उद्योगपति अंबानी एवं अडानी को भी घेरा।

राहुल ने कहा, “नरेंद्र मोदी यहां (बिहार) आकर युवाओं से कहते हैं कि बीजेपी ने मोबाइल डेटा इतना सस्ता कर दिया है कि कोई भी युवा इंस्टाग्राम, फेसबुक और रील बना सकता है। पीएम कह रहे हैं फेसबुक और इंस्टाग्राम रील्स से आपका फायदा होता है। इंस्टा-फेसबुक देखने से आपकी जेब में पैसा आता है क्या? नहीं। यह पैसा जियो को जाता है, अंबानी की जेब में पैसा जाता है। मोदी ने यह नहीं बताया कि हिंदुस्तान का स्पेक्ट्रम अंबानी के हवाले है।”

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अंबानी और अडानी जैसे लोगों की खूब मदद की है। सड़क, सीमेंट, डिफेंस, एयरपोर्ट, सोलर पावर, विंड पावर, रेलवे स्टेशन अंबानी-अदानी के हवाले कर दिए। पब्लिक सेक्टर में पहले रोजगार मिलता था, लेकिन सरकारी कंपनियां बंद दी गईं, या निजी हाथों में बेच दी गईं। बिहार का युवा रोजगार या नौकरी नहीं पा सकता है, लेकिन पूरे देश में मजदूरी कर सकता है।

राहुल ने कहा कि दो तरह के हिंदुस्तान हैं। एक हिंदुस्तान अरबपति और अंबानी अडानी का है और दूसरा आपका और हमारा है। दूसरे हिंदुस्तान में किसान, मजदूर, गरीब, पिछड़े, अति पिछड़ा, दलित, महादलित और गरीब सवर्ण रहते हैं।

उन्होंने कहा, “बिहार में अमित शाह कहते हैं कि उद्योगों के लिए जमीन नहीं है, मगर अडानी को एक रुपये में जमीन मिल जाती है। किसी किसान से जमीन छिनी जाती है और मुफ्त में एक रुपये में अरबपतियों को दी जाती है। महाराष्ट्र में बिहार के लोग धारावी में रहते हैं। वहां छोटा बिजनेस चलाते हैं। वो जमीन नरेंद्र मोदी ने अडानी को दे दी। लाखों करोड़ रुपये की जमीन दे दी। लाखों लोगों को वहां से हटा रहे हैं। उनकी जमीन छीनकर अडानी को दे रहे हैं।”

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

11 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago