Bihar

दुलारचंद यादव मर्डर: जन सुराज से पहले कभी नीतीश तो कभी लालू के साथ रहे मोकामा के बाहुबली

बिहार के पटना जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चर्चित बाहुबली रहे दुलारचंद यादव की गुरुवार को हत्या कर दी गई। दुलारचंद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मोकामा से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्षी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इससे पहले वे कभी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तो कभी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे। 2022 के मोकामा उपचुनाव में दुलारचंद ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को सपोर्ट किया था, जो आरजेडी के टिकट पर लड़कर जीती थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार दुलारचंद यादव बाढ़ और मोकामा के टाल इलाके में खासा प्रभाव रहा। उनकी छवि दबंग नेता की थी। खासकर यादव समाज के लोगों में वे खासे चर्चित थे। हालांकि, उनकी पृष्ठभूमि में आपराधिक इतिहास भी रहा। हत्या, अपहरण और रंगदारी के अलग-अलग मामलों में वे आरोपी रहे। जेल भी गए। जून 2019 में पटना पुलिस ने दुलारचंद को उनके बाढ़ वाले घर से जमीन कब्जा, रंगदारी, फायरिंग जैसे विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया था।

कांग्रेस नेता के मर्डर केस में आरोपी रहे दुलारचंद, नीतीश बरी हो गए थे

1991 में 16 नवंबर को लोकसभा के मध्यावधि चुनाव के दौरान बाढ़ के पंडारक स्थित एक मतदान केंद्र पर कांग्रेस नेता सीताराम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री), दुलारचंद यादव समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार बाद में पुलिस ने नीतीश और एक अभियुक्त पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था।

करीब डेढ़ दशक बाद 2009 में यह हत्याकांड फिर चर्चा में आया जब बाढ़ एसीजेएम कोर्ट में नीतीश कुमार को आरोपी बनाने का अनुरोध करते हुए केस चलाने की अर्जी लगाई गई। बाढ़ कोर्ट ने नीतीश को आरोपी बनाकर केस चलाने की अनुमति दे दी। इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई, जहां से नीतीश 2019 में बरी हो गए। इसके अगले साल सुप्रीम कोर्ट ने भी नीतीश कुमार को राहत देते हुए उन्हें सीताराम मर्डर केस से बरी कर दिया था।

2017 में जब नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर लालू यादव से अलग हुए तब यह मामला राजद ने उठाया था। राजद ने नीतीश को मर्डर केस का आरोपी बताते हुए सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की थी। माना जाता है कि उस समय दुलारचंद यादव ने ही इस केस की जानकारी राजद के नेताओं को दी थी।

लालू के लिए बाढ़ और मोकामा में जमीन मजबूत की

कहा जाता है कि बाढ़ और मोकामा के टाल क्षेत्र में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए राजनीतिक जमीन मजबूत करने में दुलारचंद यादव का अहम योगदान रहा। एक समय में वह राजद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे। कई चुनावों में उन्होंने राजद के लिए प्रचार भी किया।

एसपी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर रेल क्षेत्र में भी चौकसी बरती जा रही है। बंगाल से लगती जिले के सीमावर्ती थानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। झारखंड के साहिबगंज जिले से सटे कटिहार जिले के दियारा इलाकों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पीएम के कटिहार दौरे को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी 2 नवम्बर को पटना पहुंचेंगे। एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में राजधानी में भव्य रोड शो करेंगे। बिहार भाजपा टीम इसकी तैयारी में जुट गई है। गुरुवार को उन्होंने मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियां कर मतदाताओं को संबोधित किया। मुजफ्फरपुर के मोतीपुर चीनी मिल मैदान में आयोजित जनसभा में पीएम ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत होगी तो महागठबंधन की ऐतिहासिक हार। उन्होंने छठ महापर्व पर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। कहा कि जिन लोगों ने छठ माता का अपमान किया है उन्हें बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

5 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

8 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

14 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

14 घंटे ago