Bihar

कांग्रेस ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी, CEC की बैठक में आज हो सकता है बड़ा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन (एमजीबी) के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं. कांग्रेस ने अब आरजेडी पर दबाव बढ़ाते हुए अपने नेताओं से राज्य की सभी 243 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार करने को कहा है. इस निर्देश से साफ है कि पार्टी इस बार किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं है.

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात दिल्ली स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बिहार कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक हुई. इसमें शकील अहमद, राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, नासिर हुसैन और केसी वेणुगोपाल जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बैठक में नेताओं को दिल्ली में ही रुकने का निर्देश दिया गया है ताकि सीट शेयरिंग पर किसी भी समय हाईकमान की समीक्षा बैठक बुलाई जा सके. बैठक में पार्टी ने साफ कहा कि “अबकी बार सीटों की क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं होगा.” कांग्रेस चाहती है कि उसे वही सीटें मिलें जहां उसका संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में हैं.

मनोज झा का ट्वीट बना चर्चा का विषय

इस बीच, कांग्रेस की बैठक के दौरान ही आरजेडी सांसद मनोज झा का एक ट्वीट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने लिखा- “रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय, टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय.” उनके इस काव्यात्मक अंदाज़ को गठबंधन में जारी तनाव का प्रतीक माना जा रहा है.

इमरान प्रतापगढ़ी ने क्या लिखा?

मनोज झा के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जवाब में लिखा- “पानी आंख में भर कर लाया जा सकता है, अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है.” कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने भी भावनात्मक प्रतिक्रिया दी- “शहर में आग है मगर राख में अब भी रूह है, कुछ लोग हैं जो मोहब्बत को जिंदा रखे हुए हैं.

CEC की बैठक आज दिल्ली में

इन पोस्ट्स से यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों दलों के बीच मनमुटाव बढ़ रहा है, हालांकि कोई भी नेता सार्वजनिक तौर पर गठबंधन तोड़ने की बात नहीं कर रहा है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज दिल्ली में बुलाई गई है. इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 मिनट ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

6 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

6 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

7 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

7 घंटे ago