Bihar

चुनाव आयोग की बैठक: जेडीयू ने एक चरण में वोटिंग मांगी, भाजपा ने बुर्का बैन का प्रस्ताव दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने एक चरण में बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान कराने की मांग की है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी एक या दो चरणों में वोटिंग का प्रस्ताव रखा। भाजपा ने बूथों पर बुर्का पहने महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन शनिवार को पटना के एक निजी होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक से निकलने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने एक या दो चरणों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग कराने का प्रस्ताव रखा है। ज्यादा फेज में मतदान होने से खर्च बढ़ जाता है। इसलिए चुनाव की प्रक्रिया ज्यादा लंबी नहीं होनी चाहिए। साथ ही मतदान से एक या दो दिन पहले पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं दलित समाज के गांवों में पैरा मिलिट्री फोर्स का मार्च कराने को कहा। दियारा क्षेत्र में घुड़सवारों की व्यवस्था की जाए, क्योंकि वहां बूथ लुटने की संभावना ज्यादा रहती है।

जेडीयू के अलावा पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भी एक चरण में चुनाव कराए जाने की मांग आयोग के सामने रखी। रालोजपा के प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि एक चरण में संभव ना हो तो अधिकतम दो चरण में चुनाव हो कराए जा सकते हैं। साथ ही बिहार में कानून व्यवस्था को ठीक करने की भी मांग की गई।

चिराग पासवान की पार्टी ने दो चरणों में चुनाव कराने को कहा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के शाहवाज अहमद कैफी ने बताया की उनकी ओ से दो चरणों में बिहार विधानसभा चुनाव कराने का सुझाव निर्वान आयोग को दिया गया है।

बसपा के क्या सुझाव?

बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव आयोग की बैठक में शामिल हुए सुरेश राव ने कहा कि बिहार इलेक्शन में उम्मीदवारों पर अपराध के मामले को लेकर 3 अखबारों में प्रकाशन गरीब उम्मीदवारों के लिए खर्चीला होता है। आयोग खुद ही प्रकाशन की दर तय करे। साथ ही, दलित बस्ती के लोगों को बूथवार डाटा से परेशानी होती है और चुनाव के दौरान प्रलोभन देने वाली घोषणाएं बंद होनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

39 मिनट ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

53 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

5 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

10 घंटे ago