Bihar

चनपटिया से चुनाव लड़ेंगे मनीष कश्यप; जन सुराज के प्रत्याशी बने, प्रशांत किशोर ने दिया सिंबल

पश्चिमी चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट से मशहूर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप को जन सुराज ने प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उन्हें पार्टी सिंबल दिया।

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कश्यप ने कहा कि वे राजनीति को सेवा और जनसरोकार का माध्यम बनाना चाहते हैं। चनपटिया की जनता ने हमेशा बदलाव और जागरूकता का संदेश दिया है, और अब समय है कि जन सुराज के विचारों को धरातल पर उतारा जाए।

आपको बता दें कुछ महीने पहले ही मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़ जन सुराज का दामन थामा था। 2020 के विधानसभा चुनाव में वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चनपटिया से चुनाव लड़े थे। उन्हें 9,239 वोट मिले थे, तीसरे नंबर पर रहे थे। कश्यप चनपटिया के ही महनवा रमपुरवा गांव के निवासी हैं। इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में चनपटिया से भाजपा से विधायक उमाकांत सिंह और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के अभिषेक रंजन उम्मीदवार बने हैं।दोनों ही पिछले चुनाव में भी मनीष कश्यप भिड़े थे।

लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल 2024 को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन कुछ महीनों बाद ही बीजेपी छोड़ जन सुराजी बन गए। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाले मनीष कश्यप तब चर्चा आए जब तमिलनाडु में कथित बिहारी मजदूरों की पिटाई से जुड़े वायरल वीडियो प्रकरण में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 9 महीने मदुरई सेंट्रल जेल में बिताए और फिर रिहा हुए थे। अब मनीष कश्यप सियासी पारी खेल रहे हैं। ऐसे में देखना होगा की चनपटिया में चुनावी भिड़ंत कितनी जोरदार होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

5 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

6 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

6 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

10 घंटे ago