नीतीश कैबिनट की शुक्रवार को हुई बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें छात्रवृत्ति के लिए 3 अरब की राशि मंजूर की गई हैं। जिसके तहत कक्षा एक से 10 तक के तक के स्कूलों बच्चों की छात्रवृत्ति राशि दोगुनी कर दी गई है। इससे राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। कक्षा एक से 4 तक के बच्चों की सालाना छात्रवृत्ति राशि 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। कक्षा 5 और 6 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1200 से बढ़ा कर 2400 रुपए कर दी है। कक्षा 7 से 10 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1800 रुपए से बढ़ाकर 3600 रुपए कर दी गई है।
इसके अलावा फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना होगी। माना जा रहा है कि मौजूदा कार्यकाल में नीतीश सरकार के कैबिनेट की यह आखिरी बैठक थी। अगले हफ्ते चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की अटकलें हैं।
चुनाव से पहले नीतीश सरकार कई बड़ी घोषणाएं कर चुकी है। जिसमें ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ भी शामिल है। जिसमें सरकार आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की राशि पहली किस्त के तौर पर देगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 महीने के बाद उसका आकलन करते हुए जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जा सकेगी।
इसके अलावा नीतीश सरकार बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए औद्योगिक पैकेज 2025 के तहत मुफ्त में जमीन देगी। 100 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली और 1000 से अधिक डायरेक्ट रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों को 10 एकड़ तक मुफ्त जमीन आवंटित की जाएगी। शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू किया जाएगा। ये व्यवस्था TRE-4 से ही लागू की जाएगी। वर्ष 2025 में टीआरई-4 और वर्ष 2026 में टीआरई-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है।
इसके अलावा बिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
बिहार के लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में मिलेगी। साथ ही अगले तीन वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा का भी फायदा मिलेगा। साथ ही आने वाले 5 सालों (2025 से 2030 तक) में 1 करोड़ नई नौकरियां और रोजगार के मौके बनाए जाएंगे। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता विकास आयुक्त करेंगे।
इन फैसलों को मिली मंजुरी:
| क्रम सं. | विभाग | निर्णय का संक्षिप्त विवरण | स्वीकृति |
|---|---|---|---|
| 1. | कला, संस्कृति एवं युवा विभाग | राज्य में बिहार फिल्म एवं नाट्य संस्थान की स्थापना की सैद्धांतिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 2. | कृषि विभाग | बिहार कृषि विभागीय आशुलिपिक संवर्ग नियमावली, 2025 के आलोक में 218 नये पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 3. | कृषि विभाग | चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत तेलहनी फसलों को बढ़ावा देने हेतु ₹2585.031 लाख की योजना कार्यान्वयन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 4. | कृषि विभाग | खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (कृषोन्नति योजना) अंतर्गत रबी में मसूर फसल को बढ़ावा देने हेतु ₹9585.066 लाख की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 5. | कृषि विभाग | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत रबी में गेहूँ बीज विस्थापन दर में वृद्धि हेतु ₹3600.00 लाख की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 6. | कृषि विभाग | केन्द्र प्रायोजित रेनफेड एरिया डेवलपमेंट (RAD) योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹3446.50 लाख की योजना कार्यान्वयन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 7. | कृषि विभाग | उद्यानिक फसलों हेतु विशेष हस्तक्षेप के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹3826.6000 लाख की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 8. | खान एवं भूतत्व विभाग | परामर्शदातृ प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के रूप में एन०आई०एस०जी० की सेवा नामांकन के आधार पर 02 वर्षों के लिए लेने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 9. | जल संसाधन विभाग | बांका जिला के शम्भुगंज प्रखंड के सिलौटा ग्राम के पास बदुआ नदी पर गोडबोले सिंचाई योजना (₹8153.95 लाख) की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 10. | ग्रामीण विकास विभाग | राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRD&PR), हैदराबाद में आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स (CoE) की स्थापना हेतु बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 11. | नगर विकास एवं आवास विभाग | गृह विभाग के विशेष कार्य बल (STF) के प्रस्तावित मुख्यालय भवन, लोदीपुर, पटना के निर्माण हेतु F.A.R. 1.5 से बढ़ाकर F.A.R. 2.21 करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 12. | नगर विकास एवं आवास विभाग | कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रस्तावित पुरातत्व भवन के निर्माण हेतु F.A.R. 1.5 से बढ़ाकर F.A.R 2.5 की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 13. | नगर विकास एवं आवास विभाग | बिहार भवन उपविधि, 2014 (संशोधन-2025) की उपविधि-21 में संशोधन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 14. | नगर विकास एवं आवास विभाग | नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत BGCMS हेतु सृजित सभी संविदा आधारित 32 पदों का प्रत्यर्पण एवं Professionals की सेवा प्राप्त करने हेतु Consultancy Agency के चयन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 15. | नगर विकास एवं आवास विभाग | केन्द्र प्रायोजित अमृत 2.0 अंतर्गत पूर्णिया जलापूर्ति परियोजना (₹2,84,78,94,479/-) की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 16. | नगर विकास एवं आवास विभाग | केन्द्र प्रायोजित अमृत 2.0 अंतर्गत डेहरी डालमियानगर जलापूर्ति परियोजना (₹33,30,42,076/-) की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 17. | नगर विकास एवं आवास विभाग | केन्द्र प्रायोजित अमृत 2.0 अंतर्गत मोतिहारी जलापूर्ति परियोजना (₹1,87,13,18,596/-) की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 18. | नगर विकास एवं आवास विभाग | केन्द्र प्रायोजित अमृत 2.0 अंतर्गत बोधगया सिवरेज नेटवर्क एवं STP निर्माण परियोजना (₹1,21,87,73,034/-) की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 19. | नगर विकास एवं आवास विभाग | औरंगाबाद जिला के ग्राम भखरूआँ एवं तरारी को नगर परिषद्, दाउदनगर में सम्मिलित करते हुए क्षेत्र विस्तार हेतु आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 20. | पथ निर्माण विभाग | संविदा के आधार पर नियुक्ति हेतु तकनीकी कानूनी सलाहकार (Techno Legal Advisor) के 01 पद के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 21. | पथ निर्माण विभाग | वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुरक्षण एवं मरम्मत हेतु ₹400.00 करोड़ मात्र का उपबंध बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम प्राप्त करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 22. | पथ निर्माण विभाग | श्री सुनील कुमार सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता की सेवा से बर्खास्तगी संबंधी आदेश को माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची द्वारा निरस्त कर दिए जाने के आलोक में विभागीय आदेश निरस्त करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 23. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत नवादा स्टेशन रोड से सुपौल पी.डब्लु.डी. रोड नवादा (कुल लंबाई 11.600 कि०मी०) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹4362.71 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 24. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत धमदाहा से कुवारी पथ (11.20 कि०मी०) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹3601.02 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 25. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत चौसा गोला से कोचस पथ (22.00 कि०मी०) का मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹11258.28 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 26. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत भागलपुर-हंसडीह पथ (एस.एच.-19) लोहिया ब्रीज से एन.एच.-80 बाईपास (3.70 कि०मी०) में 4-लेन निर्माण कार्य हेतु ₹5017.38 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 27. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत नरीरगीर-चम्पापुर-आदापुर पथ (15.00 कि०मी०) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹5741.13 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 28. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत दिघवारा, भेल्दी, अमनौर, तरैया से सीमरी बांध पथ (12.00 कि०मी०) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹4868.51 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 29. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत राजनगर-मोतीपुर-खैरा पथ (12.50 कि०मी०) में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹7337.73 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 30. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत जयनगर से घुरना (भारत-नेपाल सीमा पथ) भाया नरपतगंज पथ (35.77 कि०मी०) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹13907.54270 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 31. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत भागलपुर-अगरपुर-कोतवाली (17.750 कि०मी०) सहित 2-लेन पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹11402.40 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 32. | पथ निर्माण विभाग | CRIF अंतर्गत गाँधी चौक से लौखान पथ (12.00 कि०मी०) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹5260.95 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 33. | पर्यटन विभाग | पटना में बांकीपुर बस स्टैंड परिसर की भूमि पर जन-निजी भागीदारी के माध्यम से पाँच सितारा होटल के निर्माण हेतु सफल निविदाकर्ता को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) निर्गत करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 34. | पर्यटन विभाग | काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, वाराणसी की तर्ज पर विष्णुपद मंदिर, गयाजी मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु Principal Consultant के रूप में एच०सी०पी० डिजाईन प्लानिंग एण्ड मैनेजमेंट Pvt.Ltd., अहमदाबाद का मनोनयन के आधार पर चयन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 35. | पंचायती राज विभाग | पंचायत उप निर्वाचन, 2025 के अवसर पर वेबकास्टिंग/स्ट्रीमिंग, चेहरा पहचान प्रणाली (FRS) और मतगणना के लिए OCR आधारित रिकॉर्डिंग का कार्य BSNL को नामांकन के आधार पर करने की घटनोत्तर स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 36. | मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग | बिहार उत्पाद रसायन परीक्षक संवर्ग के प्रोन्नति के पद (वरीय उत्पाद रसायन परीक्षक – 03 पद, मुख्य उत्पाद रसायन परीक्षक – 01 पद) कुल 04 पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 37. | समाज कल्याण विभाग | केन्द्र प्रायोजित मिशन शक्ति योजना के उप योजना ‘सामर्थ्य’ के तहत शक्ति सदन योजना को राज्य में प्रवृत करने की तथा ‘अल्पावास गृह’ को इसमें समाहित कर संचालन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 38. | समाज कल्याण विभाग | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों का आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण हेतु कॉमन सर्विस सेन्टर ई-गवर्नेन्स सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के चयन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 39. | स्वास्थ्य विभाग | शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान के सुदृढ़ीकरण हेतु संविदागत नियोजित ए०एन०एम० कर्मियों का मानदेय ₹11,500/- से बढ़ाकर ₹15,000/- किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 40. | स्वास्थ्य विभाग | अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं उनके आश्रितों तथा पारिवारिक पेंशनरों की चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति हेतु निर्गत संकल्प में संशोधन के संबंध में। | स्वीकृत |
| 41. | स्वास्थ्य विभाग | राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों से पी०जी०/ डिप्लोमा उत्तीर्ण चिकित्सकों को राज्य में तीन वर्षों की अनिवार्य सेवा प्रदान करने हेतु लागू बंध पत्र (बॉण्ड) की व्यवस्था में संशोधन करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 42. | शिक्षा विभाग | मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ग 9वीं एवं 10वीं के सामान्य कोटि के छात्र/छात्रा (अल्पसंख्यक सहित) के लिए निर्धारित वार्षिक छात्रवृत्ति दर ₹1800/- को संशोधित करते हुए ₹3600/- वार्षिक पुनर्निर्धारित किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 43. | शिक्षा विभाग | राजकीय/राजकीयकृत/सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत सामान्य कोटि के छात्र/छात्रा तथा प्रस्वीकृत मदरसा/संस्कृत (सहायता प्राप्त) विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत सामान्य कोटि के छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2025-26 से छात्रवृति दर को दोगुना करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 44. | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग | गया जिला में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-17, बोधगया वाहिनी की स्थायी अधिष्ठापन हेतु 40 एकड़ भूमि गृह विभाग को निःशुल्क स्थायी हस्तान्तरण की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 45. | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग | कैमूर जिला में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण हेतु कृषि विभाग की 24.69 एकड़ भूमि स्वास्थ्य विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित करने एवं बदले में समतुल्य भूमि कृषि विभाग को निःशुल्क अन्तर्विभागीय स्थायी हस्तान्तरण की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 46. | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग | पटना मेट्रो रेल परियोजना के निमित्त C & D Waste Plant के निर्माण हेतु 1.23 एकड़ भूमि ₹6,45,750/- के भुगतान पर 05 वर्षों के लिए अस्थायी लीज पर दिये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 47. | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग | नालन्दा जिला में पाँच सितारा होटल के निर्माण हेतु 10 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को स्थायी निःशुल्क अन्तर्विभागीय हस्तान्तरण की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 48. | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग | सारण जिला में खेल अवसंरचना निर्माण हेतु 17.50 एकड़ भूमि खेल विभाग को स्थायी निःशुल्क अन्तर्विभागीय हस्तान्तरण की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 49. | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग | सिवान जिला में केन्द्रीय विद्यालय, महाराजगंज के स्थायी भवन निर्माण हेतु 05 एकड़ भूमि केन्द्रीय विद्यालय संगठन को एक रूपये के टोकन मूल्य पर 30 वर्षों के लिए लीज पर दिये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 50. | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | बिहार वानिकी महाविद्यालय एवं शोध संस्थान, मुंगेर के स्थायी स्थापना अन्तर्गत पूर्व से सृजित 145 पदों को प्रत्यर्पित करते हुए 26 अतिरिक्त पदों के सृजन के संबंध में। | स्वीकृत |
| 51. | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों हेतु कुल 1491 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 52. | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केन्द्र के सुचारू रूप से संचालन हेतु विभिन्न कोटि के कुल 45 पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 53. | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना के सुचारू संचालन हेतु स्थायी स्थापना अन्तर्गत विभिन्न कोटि के कुल 172 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 54. | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | बिहार राज्य के अन्तर्गत वन प्रमंडलों के पुनर्गठन के साथ-साथ नौ नये वन प्रमंडलों का सृजन एवं उसके लिए कुल 927 पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 55. | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय के सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न कोटि के कुल 78 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 56. | पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग | “बिहार काष्ठ आधारित उद्योग (स्थापना एवं विनियमन) नियमावली, 2025” की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 57. | कृषि विभाग | कृषि उत्पादन बाजार समिति (वि०), लखीसराय के बाजार प्रांगण का आधुनिकीकरण एवं समुचित विकास के लिए ₹41,71,03,000/- की लागत पर योजना कार्यान्वयन हेतु प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 58. | पर्यटन विभाग | बेगूसराय जिला के सिमरिया धाम का फेज-1 के तहत वृहद एवं समग्र विकास हेतु ₹64,77,04,000/- की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 59. | पथ निर्माण विभाग | पथ प्रमंडल मुंगेर अंतर्गत लखनपुर पानी टंकी से भोमासी पुल तक पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु ₹5801.53 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 60. | जल संसाधन विभाग | सिंचाई प्रमंडल, वीरपुर अन्तर्गत पूर्वी कोशी नहर प्रणाली का पुनर्स्थापन कार्य (₹52,35,59,000) की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 61. | योजना एवं विकास विभाग | “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” के लाभुकों के शैक्षणिक योग्यता में स्नातक (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय से) उत्तीर्ण को भी शामिल करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 62. | समाज कल्याण विभाग | मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘सम्बल’ के अन्तर्गत देय बैट्री चालित ट्राईसाईकिल के प्रावधानों तथा कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण के प्रकार एवं उनकी संख्या में विस्तारीकरण की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 63. | विधि विभाग | बिहार राज्य के अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु समग्र नीति की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 64. | वित्त विभाग | एम०ए०सी०पी० योजना, 2010 को निरसित करते हुए दिनांक-01.01.2009 के प्रभाव से “बिहार राज्य कर्मचारी सेवाशर्त्त (रूपांतरित सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना) नियमावली, 2025” लागू किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 65. | गृह विभाग (आरक्षी शाखा) | केन्द्र प्रायोजित पुलिस आधुनिकीकरण के लिए राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को सहायता योजना (ASUMP) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए ₹5063.6034 लाख (केन्द्रांश + राज्यांश) की वार्षिक कार्य योजना तथा पूरक कार्य योजना की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 66. | गृह विभाग | अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु ₹340,90,00,000 (केन्द्रांश + राज्यांश) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 67. | गृह विभाग | आपात अनुक्रिया सहायक तंत्र (ERSS) परियोजना के क्रियान्वयन हेतु C-DAC द्वारा नये सर्वर के क्रय हेतु GeM Portal पर नामांकन के आधार पर एकल स्रोत से अधिप्राप्ति की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 68. | निर्वाचन विभाग | निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का वार्षिक मानदेय भुगतान, गणना प्रपत्र, बी०एल०ओ० किट तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संबंधी व्यय का भुगतान हेतु बिहार आकस्मिकता निधि से उपबंध कराने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 69. | सामान्य प्रशासन विभाग | बिहार पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम-1991 की पिछड़े वर्गों की सूची के क्रमांक-20 पर दर्ज कलवार एवं अन्य जातियों की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 70. | सामान्य प्रशासन विभाग | (विवरण उपलब्ध नहीं) | स्वीकृत |
| 71. | गृह विभाग | भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-497(2) के अंतर्गत बिहार आपराधिक प्रक्रिया (अभिरक्षा एवं सम्पत्ति का निस्तार) नियमावली, 2025 के गठन के प्रस्ताव की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 72. | गृह विभाग (आरक्षी शाखा) | “साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई” का गठन करने एवं इसके संचालन हेतु 23 नये पदों के सृजन और पूर्व से सृजित 321 पदों को कर्णांकित तथा 207 पदों को हस्तांतरित किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 73. | गृह विभाग (कारा) | भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में प्रावधानित दंड सामुदायिक सेवा के क्रियान्वयन हेतु ‘बिहार सामुदायिक सेवा नियमावली, 2025’ गठित किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 74. | गृह विभाग | बिहार अग्निशमन सेवा नियमावली-2021 के नियम-4 (ख) में निहित प्रावधानों के आलोक में बिहार अग्निशमन सेवान्तर्गत कनीय सेवा संवर्ग के विभिन्न कोटि के कुल 2075 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 75. | उद्योग विभाग | मेसर्स शालीमार पैलेट फीड्स लि०, मरंगा, पुर्णियाँ को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के नियम-7 के उप नियम (2) (iv) के आलोक में वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 76. | सूचना प्रावैधिकी विभाग | बिहार राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लि० द्वारा TCS (iON) को वर्तमान निविदा एवं अनुबंध के दर एवं शर्त पर दिनांक-27.09.2025 से आगे तीन महीने के लिए निर्गत कार्यादेश की घटनोत्तर स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 77. | नगर विकास एवं आवास विभाग | पटना मेट्रो रेल परियोजना अन्तर्गत Priority Corridor के संचालन हेतु विभिन्न अवयवों के लिए कुल अनुमानित राशि ₹7381.21526 लाख की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 78. | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग | भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, पटना के साथ बंदोबस्त भू-खण्ड के लीज नवीकरण के पश्चात् लीज एकरारनामा में लगने वाले स्टाम्प शुल्क की राशि-₹1,50,93,750/- राज्य सरकार द्वारा वहन किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 79. | नगर विकास एवं आवास विभाग | “बिहार नगरपालिका सम्पत्ति कर प्रोत्साहन (ब्याज एवं शास्ति में छूट) योजना, 2025” की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 80. | सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग | वित्तीय वर्ष 2025-26 में पटना जिला के शहरी क्षेत्रों में होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु क्षेत्रीय प्रचार योजना के अन्तर्गत बिहार आकस्मिकता निधि से ₹2,57,00,000/- की राशि व्यय करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 81. | शिक्षा विभाग | बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की मार्गदर्शिका में संशोधन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 82. | शिक्षा विभाग | महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत कार्यरत शिक्षा सेवक / शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) को शिक्षण सामग्री मद में दी जा रही राशि ₹3405/- को बढ़ाकर ₹12000/- (एक हजार प्रति माह की दर से) प्रति केन्द्र करने एवं डिजिटल गतिविधियों के सम्पादन हेतु स्मार्टफोन क्रय करने के लिए प्रत्येक को सहायता राशि एक मुश्त ₹10000/- की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 83. | शिक्षा विभाग | सरकारी विद्यालयों/शैक्षणिक संस्थानों/कार्यालयों की भूमि का सत्यापन, भूमि के विवरण का संकलन एवं संरक्षण संबंधी गतिविधियों के क्रियान्वयन में सहयोग हेतु संविदा के आधार पर सेवानिवृत लिपिक के 40 पद एवं बेल्ट्रॉन से संविदा आधारित कम्प्यूटर ऑपरेटर के 40 पद के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 84. | स्वास्थ्य विभाग | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्त्ता एवं आशा फैसिलीटेटर के पारितोषिक में वृद्धि एवं “ममता” कार्यकर्त्ताओं के प्रोत्साहन राशि में वृद्धि संबंधी निर्गत संकल्पों को “दिनांक-01.07.2025 की तिथि से प्रभावी” किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 85. | नगर विकास एवं आवास विभाग | पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर एवं बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी लि० को परियोजनाओं के संचालन/रख-रखाव/क्रियान्वयन हेतु अन्य सरकारी उपक्रमों की भाँति नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के उपक्रम के रूप में कार्य करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 86. | मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग | श्री प्रशान्त कुमार, तत्कालीन सहायक निबंधन महानिरीक्षक के विरूद्ध सेवा से बर्खास्तगी का दण्ड अधिरोपित करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 87. | नगर विकास एवं आवास विभाग | राज्यों को पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (SASCI Reforms), 2025-26 एवं अनुपालन प्रक्रिया में कमी और विनियमन में ढील के संदर्भ में बिहार भवन उपविधि, 2014 (संशोधित-2025) में संशोधन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 88. | गृह विभाग | आपात अनुक्रिया सहायक तंत्र (ERSS) परियोजना अंतर्गत आपात अनुक्रिया वाहन (ERVs) के परिचालन कार्य के लिए सेना के सेवानिवृत चालकों की स्वीकृत मानदेय की राशि प्रति माह ₹25,750/- से बढ़ाकर ₹30,000/- करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 89. | गृह विभाग (सैनिक कल्याण निदेशालय) | सैनिक कल्याण निदेशालय में निदेशक एवं सहायक निदेशक तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में पदाधिकारियों की भर्ती एवं सेवा शर्तों को विनियमित करने हेतु ‘बिहार पूर्व सैन्य पदाधिकारी सेवा नियमावली, 2025’ के गठन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 90. | सामान्य प्रशासन विभाग | “बिहार सिविल कोर्ट, कोर्ट मैनेजर (चयन, नियुक्ति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली, 2025” की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 91. | सामान्य प्रशासन विभाग | बिहार उच्च न्याय सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 92. | सामान्य प्रशासन विभाग | बिहार सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) (प्रशिक्षण और विभागीय परीक्षा) (संशोधन) नियमावली, 2025 की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 93. | सामान्य प्रशासन विभाग | निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) के 01 पद, उप निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) के 01 पद एवं सहायक निबंधक (कोर्ट एवं केस मैनेजमेंट) के 01 पद अर्थात् कुल 03 पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 94. | सामान्य प्रशासन विभाग | बिहार असैनिक सेवा (न्याय शाखा) (भर्ती) (संशोधन) नियमावली, 2025 की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 95. | सामान्य प्रशासन विभाग | बिहार सचिवालय सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों का पुनर्गठन के संबंध में। | स्वीकृत |
| 96. | ऊर्जा विभाग | पटना के करबिगहिया क्षेत्र में अवस्थित निष्क्रिय विद्युत ताप ऊर्जा शक्ति घर को पर्यटन, शैक्षणिक शोध एवं विरासत संरक्षण के उद्देश्य से ऊर्जा संग्रहालय (Power Museum) के रूप में विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 97. | महादलित विकास मिशन | “बिहार महादलित विकास मिशन” के अन्तर्गत कार्यरत विकास मित्र को टैबलेट क्रय करने के लिए एकमुश्त ₹25,000/- की स्वीकृति तथा परिवहन भत्ता एवं स्टेशनरी भत्ता में वृद्धि की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 98. | पर्यटन विभाग | पटना जिला के मोकामा शहर में सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने हेतु पथ निर्माण विभाग की 10.11 एकड़ भूमि पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरण की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 99. | मंत्रिमण्डल सचिवालय विभाग (वायुयान संगठन निदेशालय) | मोतिहारी, छपरा एवं भागलपुर हवाई अड्डा का पूर्व व्यवहार्यता अध्ययन (Pre Feasibility Study) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नई दिल्ली से कराने हेतु नामांकन एवं शुल्क की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 100. | मंत्रिमण्डल सचिवालय विभाग (वायुयान संगठन निदेशालय) | भागलपुर जिला के सुल्तानगंज अंचल अंतर्गत भागलपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के निर्माण हेतु 931 एकड़ भूमि अर्जित किये जाने के निमित्त अनुमानित मुआवजा राशि ₹4,72,72,00,000/- की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 101. | मंत्रिमण्डल सचिवालय विभाग (वायुयान संगठन निदेशालय) | राज्य में उड्डयन प्रशिक्षण संस्थानों एवं विमानन खेल (Aero Sport) के प्रोत्साहन हेतु एयरो क्लब ऑफ इंडिया (ACI), नई दिल्ली एवं राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 102. | मंत्रिमण्डल सचिवालय विभाग (वायुयान संगठन निदेशालय) | सहरसा जिला अवस्थित हवाई अड्डा के रनवे विस्तार हेतु अतिरिक्त 12.08891 एकड़ भूमि अर्जित किये जाने हेतु अनुमानित मुआवजा राशि ₹1,47,76,56,180/- की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 103. | मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग | खेलगाँव, नई दिल्ली स्थित MTNL की परिसम्पत्तियों (फ्लैट एवं बंगला) के क्रय हेतु कुल ₹75.27 करोड़ के व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 104. | स्वास्थ्य विभाग | भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी, नालंदा के निर्माण योजना में Arbitration Award के विरूद्ध एकमुश्त ₹1,50,00,00,000/- के प्रावधान सहित कुल ₹746,64,00,000/- की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के आलोक में भुगतान हेतु बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 105. | आपदा प्रबंधन विभाग | राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) में फॉलोअर श्रेणी के अन्तर्गत पूर्व से स्वीकृत 177 पदों के अतिरिक्त कुल 73 नये पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 106. | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग | गव्य विकास निदेशालय अन्तर्गत गैर योजना मद से कुल 09 जिलों में नये जिला गव्य विकास कार्यालय की स्थापना एवं विभिन्न कोटि के कुल 72 नये पदों के सृजन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 107. | पंचायती राज विभाग | पंचायत आम निर्वाचन, 2026 में मल्टी पोस्ट ई.वी.एम. मतदान कराने के निमित्त ECIL से मल्टी पोस्ट ई.वी.एम., पॉवर पैक, टोटलाईजर मशीन एवं डिटैचेवल मेमरी मॉड्यूल को ₹2,08,27,05,000.00 की लागत से नामांकन के आधार पर क्रय करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 108. | कला, संस्कृति एवं युवा विभाग | संग्रहालय निदेशालय (मुख्यालय) तथा अन्य राजकीय संग्रहालयों को सुचारू रूप से चलाने हेतु न्यूनतम आवश्यकताधारित विभिन्न कोटि के कुल 139 नये पदों का सृजन करने तथा पूर्व से सृजित 04 पदों के प्रत्यर्पण की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 109. | कला, संस्कृति एवं युवा विभाग | राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन०सी०सी०) के कैडेटों एवं अंशकालीन पदाधिकारियों को शिविर/कोर्स हेतु यात्रा के दौरान दैनिक भत्ता के दरों में अभिवृद्धि के अनुसार राज्यांश के रूप में अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार एवं कैडेटों को शिविरों में आने-जाने के लिए AC 3 Tier में यात्रा करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 110. | ग्रामीण कार्य विभाग | “मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना” के अन्तर्गत विषय शीर्ष 53 01 मुख्य निर्माण कार्य में अतिरिक्त राशि ₹250.00 करोड़ की बिहार आकस्मिकता निधि से अग्रिम की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 111. | विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग | राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं हेतु विभागीय संकल्प द्वारा स्वीकृत इंटर्नशिप नीति में संशोधन किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 112. | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग | विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति व्यवस्था अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में आगामी खरीफ विपणन मौसम में खाद्यान्नों की अधिप्राप्ति कार्य हेतु बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को आवश्यक क्रियाशील पूँजी ₹12000.00 करोड़ के विरूद्ध कुल ₹9600.00 करोड़ की ऋण राशि विभिन्न वित्तीय संस्थानों से प्राप्त किए जाने हेतु राजकीय गारंटी प्रदान करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 113. | परिवहन विभाग | वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्तर्राज्यीय मार्गों पर महत्वपूर्ण पर्वों में तीन माह तक बसों के परिचालन हेतु निजी बस ऑपरेटरों को बस क्रय हेतु प्रोत्साहन राशि, प्रति सीट सब्सिडी एवं निर्धारित भाड़े में विशेष छूट हेतु कुल ₹37,45,42,000/- का बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से अग्रिम राशि प्राप्त कर व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 114. | कृषि विभाग | चतुर्थ कृषि रोड मैप अंतर्गत राज्य स्कीम मद से जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम योजना का वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹3125.39 लाख की लागत पर योजना कार्यान्वयन की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 115. | कृषि विभाग | वित्तीय वर्ष 2025-26 में PM-RKVY अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन योजना के कार्यान्वयन हेतु कुल ₹15364.00 लाख की निकासी एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 116. | सामान्य प्रशासन विभाग | बिहार प्रशासनिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2025 के गठन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 117. | गृह विभाग | बिहार राज्य के विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं/जिला चलंत विधि विज्ञान इकाईयों के लिए रिक्त पदों के विरूद्ध निर्धारित मानक के आधार पर सहायक निदेशक तथा वरीय वैज्ञानिक सहायक की सेवा अस्थायी रूप से संविदा के आधार पर प्राप्त करने के प्रस्ताव की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 118. | गृह विभाग | लोदीपुर, पटना में विशेष कार्य बल (STF) के मुख्यालय भवन निर्माण हेतु तकनीकी अनुमोदित कुल प्राक्कलित राशि ₹6311.00 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 119. | वित्त विभाग | सप्तम् केन्द्रीय पुनरीक्षित वेतनसंरचना में वेतन/पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी सेवकों/पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों को दिनांक-01.07.2025 के प्रभाव से 55% के स्थान पर 58% महँगाई भत्ता/राहत का भुगतान एवं तत्संबंधी संकल्प प्रारूप की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 120. | स्वास्थ्य विभाग | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत कार्यरत सभी संविदागत कर्मियों के मानदेय में राज्य योजना मद से 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 121. | निर्वाचन विभाग | मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार का कार्यालय में राज्य स्कीम से Control Command Centre के निर्माण की स्वीकृति तथा उक्त निर्माण कार्य पर कुल ₹9,15,00,000/- के व्यय की प्रशासनिक स्वीकृति सहित बिहार आकस्मिकता निधि के माध्यम से उपबंध एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 122. | मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (वायुयान संगठन निदेशालय) | एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम (X-BIS), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) आदि के क्रय हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, पटना को नामांकन के आधार पर तथा अग्रिम के रूप में राशि ₹1,00,75,313/- की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 123. | सामान्य प्रशासन विभाग | बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों का पुनर्गठन एवं वरीय प्रधान आप्त सचिव के पद का सृजन किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 124. | सामान्य प्रशासन विभाग | सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों को अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023 के अधीन अनुमान्य उच्चतर पदों के वेतनमान का वैचारिक लाभ अनुमान्य किये जाने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 125. | भवन निर्माण विभाग | आम चुनावों के दौरान माननीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा से संबंधित नियम एवं निर्देश के प्रावधानों तथा समय-समय पर निर्गत सुरक्षा संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों के अनुसार हेलीपैड, जनसभा के लिए मंच तथा मैदान की बैरीकेडिंग एवं रोड शो के दौरान सुरक्षा हेतु किये जाने वाले बैरिकेडिंग आदि कार्यों के क्रियान्वयन हेतु संवेदकों को सूचीबद्ध कर अथवा स्थानीय प्रचार-प्रसार के माध्यम से कार्य कराने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 126. | पथ निर्माण विभाग | हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) परियोजनाओं के लिए विभाग द्वारा तैयार प्रारूप Model Bidding Document की स्वीकृति एवं परियोजना विशेष की आवश्यकतानुसार विशेष शर्तों को निविदा में जोड़ने हेतु विभाग को प्राधिकृत करने की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 127. | सामान्य प्रशासन विभाग | “बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025” के गठन की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 128. | जल संसाधन विभाग | पी०पी०आई०एन० के माध्यम से सारण (छपरा) जिलान्तर्गत बंगरा – किशुनपुर क्लस्टर के कमांड एरिया डेवलपमेंट वर्ड्स (एम०कैड० डब्लू०एम०) का आधुनिकीकरण कार्य (₹5040.00 लाख) की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
| 129. | जल संसाधन विभाग | पी०पी०आई०एन० के माध्यम से मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत मोहम्मदपुर बादल (480) क्लस्टर के कमांड एरिया डेवलपमेंट वर्ड्स (एम० कैड० डब्लू०एम०) का आधुनिकीकरण कार्य (₹5625.00 लाख) की प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति। | स्वीकृत |
आज लालू यादव एंड फैमिली के लिए काफी अहम दिन है। देश के चर्चित जमीन…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचने…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज समस्तीपुर पहुंचेंगे।…
समस्तीपुर : शून्य से छह वर्षों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ शारीरिक,…
भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को एक नया इतिहास दर्ज हुआ। सोने की कीमतों ने…
समस्तीपुर : स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब रसोइया-सह-सहायक से केवल रसोई…