Bihar

एक हजार से ज्यादा पंचायत भवन और 1000 विवाह मंडप, सीएम नीतीश ने बिहार को दी 1870 करोड़ रुपए की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पंचायती राज विभाग अंतर्गत 1870 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश की 829 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन तथा 1823 करोड़ रुपए की लागत से 663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के अंतर्गत 500 करोड़ रुपए की लागत से 1000 विवाह मंडप का शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर के समीक्षा भवन में किया गया।

समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत सरकार भवन उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा कन्या विवाह मंडप शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि भागलपुर के 27 पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया गया है।

जिनमें पीरपैंती प्रखंड के 06, जगदीशपुर के 03, सुल्तानगंज के 02, सन्हौला के 05, शाहकुंड के 03, गोराडीह के 02, इस्माइलपुर का 01, बिहपुर का 01, नारायणपुर का 02, कहलगांव का 01 और नाथनगर का 01 पंचायत सरकार भवन शामिल है। कुल 08 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया गया। जिनमें सुल्तानगंज प्रखंड में 03, पीरपैंती प्रखंड के 01, शाहकुंड के 01, बिहपुर का 01, खरिक का 01 और सबौर का 01 पंचायत सरकार भवन शामिल है।

उन्होंने बताया कि जीविका दीदी की मांग पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना अंतर्गत पंचायत में कन्या विवाह मंडप बनावाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में शादी विवाह एवं विभिन्न परिवारों अनुष्ठान के अवसर पर ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। जिला में 21 कन्या विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया है। जिनमें गोराडीह प्रखंड के 08, जगदीशपुर के 05, पीरपैंती के 02, सुल्तानगंज, खरीक नाथनगर, इस्माईलपुर, बिहपुर और कहलगांव के 01-01 विवाह मंडप का शिलान्यास किया गया है।

कार्यक्रम को सांसद अजय मंडल एवं गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव एवं उपाध्यक्ष डॉ प्रणय कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता दिनेश राम एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

3 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

4 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

5 घंटे ago

चार साल बाद भी दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर ROB निर्माण शुरू नहीं

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक पर एनएचएआई की योजना के तहत आरओबी एवं…

7 घंटे ago