Bihar

बिहार चुनाव में गोलियों की एंट्री, जन सुराज के नेता की गोली मारकर ह’त्या, गाड़ी से भी कुचला

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को जन सुराज पार्टी के नेता दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह हमला उस समय हुआ जब वे जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के साथ बसावनचक गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे. हमलावरों ने पहले दुलारचंद यादव पर फायरिंग की, उसके बाद उन्हें गाड़ी से कुचल दिया. उनके पैर पर टायर के निशान हैं. उनकी गाड़ी पर भी कई गोलियों के निशान हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.

स्थिति कंट्रोल करने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए. पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है. दुलारचंद यादव के परिजनों ने इस हत्या के पीछे मोकामा के बाहुबली और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का नाम लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है और पूरी छानबीन की जा रही है.

मोकामा इस वजह से चर्चा में

इस बार का मोकामा विधानसभा क्षेत्र बिहार चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गया है. यहां एनडीए के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह, जो पहले भी विधायक रह चुके हैं. इस बार जेडीयू के टिकट पर मैदान में हैं. महागठबंधन ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को आरजेडी उम्मीदवार के रूप में उतारा है. इन दोनों के अलावा जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी भी चुनावी जंग में शामिल हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है.

लालू के करीबी लेकिन जन सुराज के लिए कर रहे थे प्रचार

दुलारचंद यादव राजद के पुराने नेता थे. लालू यादव के करीबी लोगों में उनकी गिनती थी. वे मोकामा-बारह, टाल क्षेत्र की राजनीति मजबूत पकड़ रखते थे. 2025 के विधानसभा चुनाव में वे जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे. उनके जैसे पुराने कार्यकर्ता का साथ मिलने के कारण यहां मुकाबला त्रिकोणीय बनता जा रहा था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

34 मिनट ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

5 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

6 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

6 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

7 घंटे ago