भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे समेत अन्य के खिलाफ मंगलवार को मुजफ्फरपुर की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है । यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। अन्य आरोपितों में एसडीओ (पूर्वी ) तुषार कुमार, मॉल के मालिक विवेक अग्रवाल और विकास अग्रवाल शामिल हैं। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। अधिवक्ता ने बताया कि विवेक कुमार और विकास कुमार ने कलमबाग चौक के पास स्थित मॉल के उद्घाटन के लिए एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ को आमंत्रित किया था।
चार अक्टूबर को इस मॉल का उद्घाटन हुआ। आम्रपाली और निरहुआ का सड़क पर कार्यक्रम होने के कारण कलमबाग चौक घंटों पूरी तरह जाम रहा। जिसमें एंबुलेंस फंसी रही। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि एसडीओ (पूर्वी) ने बिना सोचे-समझे इस कार्यक्रम की अनुमति दी। इससे उन्हें और आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसी मामले को लेकर उन्होने परिवाद दाखिल किया है।
कोर्ट ने परिवाद को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई की तिथि 18 अक्टूबर 2025 तय की है। परिवाद में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ-साथ तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 189(6), 191(1), 190, 61(1), 280, 272, 298, और 199(बी) के तहत दर्ज किया गया है।
समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…
समस्तीपुर : मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में…
समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…
अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…
समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…
समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…