Bihar

उम्मीदवारों के ऐलान के बाद BJP में भूचाल, अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित ने निर्दलीय लड़ने का किया ऐलान

भागलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार की घोषणा होते ही पार्टी में फिर भूचाल आ गया है। रोहित पाण्डेय को पार्टी ने दोबारा उम्मीदवार बनाया तो 2015 में उम्मीदवारी कर चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। बाकायदा उन्होंने नाजिर रसीद (एनआर) भी कटवा ली है। वे 17 अक्टूबर को नामांकन कर सकते हैं।

शहरी क्षेत्र में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बाद वैश्य समाज की भी देर शाम एक गोपनीय बैठक होने की सूचना है। अर्जित ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। निश्चित रूप से चुनाव लड़ेंगे, जनता के बीच जाएंगे। मुझे अपने क्षेत्र से मतलब है। पार्टी ने टिकट से वंचित रखा है तो कोई बात नहीं है। पार्टी के लिए जो किया, जितना किया वह तो पार्टी की जानकारी में है ही। लेकिन हमने जनता के लिए जो किया है, वह लोग जानते हैं। इसलिए अपने फेस के साथ चुनाव में उतरेंगे।

वहीं, रोहित ने कहा कि 17 को ही नामांकन की संभावित तिथि है। वे अभी पटना में हैं, जिलाध्यक्ष से बात कर नामांकन तिथि पर बुधवार को निर्णय लेंगे। जहां तक अर्जित के चुनाव में आने की बात है तो निश्चित रूप से प्रदेश की जानकारी में भी यह विषय होगा। अर्जित से भी इस बारे में बातचीत करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

36 मिनट ago

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

13 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

22 घंटे ago