Bihar

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से लड़ेंगी चुनाव? पिता के दावे ने बढ़ाया सस्पेंस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में काराकाट सीट पर सियासी गतिविधियां तेज हैं। पवन सिंह की बीजेपी में वापसी के बाद राजनीतिक खलबली मची हुई है। पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह से पारिवारिक विवाद भी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पवन सिंह ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे मगर ऐसा लग रहा है कि उनकी पत्नी जरूर चुनाव लड़ने जा रही हैं।

हाल के दिनों ज्योति सिंह क्षेत्र में महिलाओं से संवाद करती और इलाके में घूमती हुई नजर आ रही हैं। न्यूज 18 बिहार-झारखंड से बातचीत के दौरान ज्योति सिंह के पिता का कहना है कि काराकाट में लंबे समय से काम करने के कारण लोगों में ज्योति के साथ अपनापन बन गया है। उन्होंने कहा, “काराकाट में सक्रियता की वजह से ज्योति को वहां के लोग बुला रहे हैं, और चुनाव के लिए प्रेशर कर रहे हैं।” काराकाट से चुनाव जीतने के सवाल पर ज्योति सिंह के पिता ने कहा कि जीत-हार तो भगवान जानते हैं, कौन हारेगा और कौन जीतेगा यह तो जनता तय करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

40 मिनट ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

51 मिनट ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

1 घंटा ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

2 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

7 घंटे ago