Bihar

दरभंगा में 6 टुकड़ों में मिली ज्वेलर की बॉडी: हाथ-पैर, सिर और धड़ अलग-अलग, परिजन बोले- मर्डर करके फेंका गया, सड़क जाम-आगजनी

दरभंगा के स्वर्ण व्यवसायी और होटल बिजनेस से जुड़े मनीष कुमार गुप्ता का शव 6 टुकड़ों में मिला है। दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर मिले शव में दोनों हाथ, दोनों पैर, सिर और धड़ अलग-अलग हैं। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। वहीं पुलिस हत्या और हादसे में मौत में उलझी है।

50 साल के मनीष गुप्ता नगर थाना क्षेत्र के हसनचक के रहने वाले थे। मनीष के गले से सोने की चेन और हाथ से चार-पांच अंगूठी भी गायब है।

व्यवसायी की बॉडी दरभंगा-मुजफ्फरपुर को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे-27 के पास रानीपुर में बुधवार शाम को मिली। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

आक्रोशित परिजन और पड़ोसियों ने जमकर बवाल किया। सड़क पर लाश थी और लोगों ने आगजनी की, जाम लगा दिया। लोग सीनियर ऑफिसर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।

6 टुकड़ों में रोड पर मिला शव

मनीष के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर-धड़ अलग-अलग थे। बाएं पैर दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। मनीष की ज्वेलरी शॉप के पड़ोस में पान का दुकान चलाने वाले पप्पू भगत ने बताया, ‘दोपहर 2ः40 बजे पर मनीष गुप्ता दुकान से निकले।

एक ई-रिक्शा को आवाज देकर रुकवाया। ई-रिक्शा पर बैठकर कहीं जाने लगे। पूछने पर बताया कि घर जा रहा हूं, प्रसाद खाकर आता हूं।’

उन्होंने बताया कि 3 बजकर 15 मिनट पर मोबाइल पर उनकी मौत की सूचना आई। जबकि दुकान से घर की दूरी मात्र 300 मीटर के करीब है।

व्यवसायी की मौत पर हंगामा, 5 घंटे जाम

व्यवसायी का शव मिलने के बाद गुस्साए पड़ोसियों ने NH-27 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भीड़ ने वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीष कुमार की हत्या की गई है और अपराधियों ने शव को टुकड़ों में काटकर फेंक दिया।

लोगों ने कहा, प्लानिंग के तहत मनीष की हत्या कर शव को टुकड़ों में किया गया और फिर सड़क पर फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा का लगे।

उधर, सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश शुरू की। बाद में मंत्री संजय सरावगी की ओर से जांच के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

इस दौरान करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों लेन पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी, जिसे बारी-बारी से पास कराया गया।

बिना जांच के पुलिस हिट एंड रन का केस बता रही- पड़ोसी

मृतक के पड़ोसी सौरभ कुमार ने कहा कि मनीष गुप्ता की मौत एक्सीडेंट नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच जारी हैः SDM

SDM विकास कुमार ने बताया, ‘शव की पहचान हो गई है और परिजनों से आवेदन लेकर हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतक जिस ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे, उसके ड्राइवर की पहचान कर पूछताछ की जाएगी। DMCH में पोस्टमॉर्टम के बाद मनीष के शव को परिजन को सौंप दिया गया।’

सदर SDPO राजीव कुमार ने कहा, ‘परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।’

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

4 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

23 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

23 घंटे ago