Bihar

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 51 पुलिस इंस्पेक्टरों का प्रमोशन कर बनाया गया DSP

बिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को राज्य पुलिस बल में एक अहम निर्णय लेते हुए 51 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को पदोन्नति कर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बना दिया. गृह विभाग के आरक्षी शाखा द्वारा इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया. इस पदोन्नति से पुलिस बल के भीतर नई ऊर्जा और जोश की उम्मीद जताई जा रही है.

51 इंस्पेक्टर बने DSP :

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, उनमें कई अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. जिन्होंने वर्षों से विधि-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है. पदोन्नति सूची में शामिल नामों को लेकर उनके परिवारजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

किस-किसको मिला प्रमोशन :

इस सूची में एजाज अहमद, राजेश कुमार राय, ललन कुमार, कृपा चंद्र जायसवाल, राजीव कुमार लाल, नीरज कुमार पंजियार, अब्दुल गफ्फार, जयशंकर मिश्रा, संजय कुमार सिंह, तारकेश्वर नाथ तिवारी, निर्मल कुमार, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, कमलेश्वर मिश्रा, अखिलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, गोपाल प्रसाद और अली साबरी सहित कई अन्य अधिकारियों को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

देखें पूरी लिस्ट:

इन पदोन्नतियों को लेकर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को यह उपलब्धि मिली है. कई पुलिसकर्मियों ने इसे सरकार की ओर से सही समय पर उठाया गया कदम बताया है. उनका मानना है कि इससे पुलिस बल में मनोबल और बढ़ेगा.

गृह विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के अनुरूप जिलों और विभागों में तैनाती दी जाएगी. डीएसपी का पद न केवल जिम्मेदारी भरा है बल्कि यह विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. नवपदोन्नत अधिकारी अब पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, आम जनता से सीधा संवाद और अपराधियों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी निभाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago