जनता दल यूनाईटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि कुछ लोग यह दुष्प्रचार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से महिलाओं को महिला रोजगार के तहत दिए गए 10 हजार रुपए लोन है। भविष्य में इसे लौटाना पड़ेगा। लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह महागठबंधन के लोगों के द्वारा फैलाया जा रहा अफवाह है। मुख्यमंत्री ने यह राशि महिला रोजगार के तौर पर महिलाओं को निःशुल्क दिया है। यानी इसमें से एक पैसा भी वापस नहीं करना होगा। महिलाओं के रोजगार बढ़ने के साथ उन्हें फिर से दो लाख रुपए आर्थिक मदद दी जाएगी।
जदयू नेता गुरुवार की सुबह बेगुसराय के खोदावंदपुर के एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में दो करोड़ 72 लाख परिवार है। इसमें से प्रत्येक घर की एक महिला को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए फ्री में दिया जाना है। अभी तक एक करोड़ 41 लाख महिलाओं के खातों में यह पैसा डाला जा चुका है। बाकी की महिलाओं के खातों में भी जल्द ही यह पैसा भेज दिया जाएगा।
संजय झा ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें विपक्ष कहता है कि चुनाव के समय में महिलाओं को दस हजार दिया गया जिसे बाद में वसूला जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार बोल रहे हैं कि नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री रहते हुए देश-दुनिया में बिहार की प्रतिष्ठा को चार चांद लगाया है। उनके दिन रात की मेहनत के बदौलत बाहर बिहारियों का मान सम्मान बढ़ा है। हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। और भविष्य में वही मुख्यमंत्री रहेंगे।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…