Bihar

10000 रुपये मिलने शुरू हुए तो बिहार के शहरों में भी जीविका बनने की होड़, 10 लाख नए आवेदन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू होने के बाद शहरों में जीविका सदस्य बनने की होड़ लग गई है। नए सदस्य बनने के लिए 10 लाख नए आवेदन आए हैं। इनमें से साढ़े 4 लाख पिछले एक सप्ताह के हैं। महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार हर घर की एक महिला सदस्य को 10000 रुपये पहली किस्त के रूप में दे रही है, जिसकी पहली शर्त जीविका से जुड़ना है।

जीविका समूह का कार्यक्षेत्र पहले शहर में था। करीब 3 साल पहले शहरी क्षेत्र में इसकी शुरुआत हुई। इसके बाद से शहरों में भी जीविका समूहों का कार्यक्षेत्र बढ़ा है। अस्पताल, कई सरकारी कार्यालयों आदि में रसोई का संचालन जीविका दीदियां कर रही हैं। कार्यक्षेत्र बढ़ने के बाद रोजगार के लिए शहरी क्षेत्र की महिलाओं का जीविका समूहों से जुड़ने का ट्रेंड बढ़ने लगा था। अब महिला रोजगार योजना की शुरुआत के बाद इसमें और तेजी आई है।

नगर विकास विभाग के अनुसार, कुल 3 लाख 12 हजार 431 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। इनसे जुड़ने के लिए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक 261 नगर निकायों में कार्यरत समूहों से जुड़ने के लिए 5 लाख 26 हजार 323 नए आवेदन प्राप्त हुए थे।

अब योजना के तहत राशि भेजने की नई तिथि घोषणा होने तक यह संख्या बढ़कर करीब 10 लाख हो गई है। यानी पिछले एक सप्ताह में साढ़े चार लाख नए सदस्य बन गए हैं। अब राज्य में शहरी निकायों की संख्या बढ़कर 264 हो गई है। इसलिए निकायों में जीविका समूह और नए सदस्य बनने के लिए आवेदनों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

75 लाख महिलाओं को मिले 10000, 3 अक्टूबर को 25 लाख के खाते में जाएंगे रुपये

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में कुल 7500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। अब 25 लाख और महिलाओं को 3 अक्टूबर को 10-10 हजार रुपये मिलेंगे। इस तरह कुल 2500 करोड़ इन महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। इसके 6 और 17 अक्टूबर को राशि जारी होगी। इस तरह चरणवार 26 दिसंबर तक 10-10 हजार रुपये खाते में भुगतान करने की तिथि राज्य सरकार ने तय की है।

मालूम हो कि 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ने 10-10 हजार रुपये भेजे थे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिलाओं को उनकी पसंद के रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त भेजी जा रही है। इस योजना का लाभ जीविका की सदस्यों को ही मिलेगा।

जीविका के अनुसार, इस योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार महिलाओं ने आवेदन दिए हैं। इनमें एक करोड़ 11 लाख ग्रामीण तो साढ़े तीन लाख शहरी क्षेत्र की महिलाएं हैं। चरणवार इन महिलाओं को राशि दी जाएगी। इसके बाद इन महिलाओं के रोजगार का आकलन कर और दो लाख रुपये तक की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन आवेदन

शहरी क्षेत्र में जीविका से जुड़ने के लिए आवेदन ऑनलाइन हो रहे हैं। इन आवेदनों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जीविका के कर्मी संबंधित महिला के घर जाकर सत्यापन करते हैं। उसके बाद ही जीविका से इन्हें जोड़ा जा रहा है। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि जीविका का सदस्य बनने के लिए 20 लाख आवेदन आए हैं। इनमें 10 लाख ग्रामीण तथा 10 लाख शहर की महिलाएं हैं। जीविका का सदस्य बनने के बाद इन महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजने की कार्रवाई शुरू होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

19 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

20 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

22 घंटे ago