आज बिहार में पहली बार कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर बने गठबंधन- इंडिया का जोर दिखेगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 17 अगस्त से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की तो महागठबंधन को आगे किया। धीरे-धीरे यात्रा में राष्ट्रीय स्तर पर बने गठबंधन का प्रभाव बढ़ाया। अब यात्रा के अंतिम दिन पटना में गठबंधन- इंडिया की ताकत दिखाई जाएगी। इसके लिए देशभर से नेताओं को बुलावा दिया गया है।
झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आ रहे हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिवसेना के चर्चित नेता संजय राउत, राष्ट्रवाली कांग्रेस नेता सुप्रिया सुले आदि के पहुंचने की सूचना आ रही है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में पहले दिन से राहुल गांधी के साथ कदमताल कर रहे हैं, वह तो रहेंगे ही। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी बुलावा भेजा गया है।
राहुल गांधी सुबह 10 बजे पटना आएंगे
पटना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित पूरी पार्टी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगी हुई है। पटना समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बिहार चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों को इस रैली के लिए तैयारी रखने को कहा गया था। पटना की सीटों पर कांग्रेस की ओर से दावा करने वालों के साथ ही विभिन्न जिलों से भी नेताओं ने अपने यहां कार्यकर्ताओं का कैंप बना रखा है। नाश्ता वगैरह के बाद सभी गांधी मैदान निकलेंगे। राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली से करीब 10 बजे विशेष विमान से पटना पहुंच रहे हैं। दिल्ली से करीब 100 पत्रकारों को भी कांग्रेस ने बुलाया है, ताकि इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय स्तर पर कवरेज हो सके।
पटना में वोटर अधिकार यात्रा का सूत्रवाक्य- गांधी से अंबेदकर
राज्यभर में यह यात्रा निर्वाचन आयोग और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के गठजोड़ के आरोप पर केंद्रित रही। अब, जबकि बिहार में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग ने लगभग पूरी कर ली है तो कांग्रेस ने अंतिम दिन इस यात्रा का सूत्रवाक्य बदलते हुए ‘गांधी से अंबेदकर’ कर दिया है। इस सूत्रवाक्य के हिसाब से ही आज का कार्यक्रम रखा गया है। सुबह 10:50 पर राहुल गांधी समेत विपक्षी गठबंधन के तमाम नेता पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करने के बाद 11:15 से यात्रा शुरू करेंगे।
पटना में राहुल गांधी की यात्रा का रूट देखें
पटना के गांधी मैदान से शुरू होने वाली यात्रा जय प्रकाश नारायण गोलंबर होते हुए एसपी वर्मा रोड में घुसेगी। इसके बाद डाकबंगला चौराहा होकर राहुल गांधी समेत तमाम नेता कोतवाली थाने के बगल से हाेते हुए जवाहर लाल नेहरु पथ, यानी बेली रोड पर इनकम टैक्स चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क तक जाएंगे। 12:30 बजे अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यहीं 12:40 से ढाई बजे तक जनसभा की योजना है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…