Bihar

यूनेस्को की सूची में शामिल होगा बिहार का छठ महापर्व, पीएम मोदी ने मन की बात में बताया

आस्था के महापर्व बिहार के छठ व्रत को यूनेस्को की कल्चरल हेरिटेज सूची में शामिल करने के लिए भारत सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छठ पर्व अब ग्लोबल बन गई है जो संसार के कई देशों में मनाई जाती है। पीएम ने कहा कि पर्व हमारे देश की संस्कृति के पहचान हैं।

छठ पूजा दिवाली के बाद आती है। सूर्यदेव को समर्पित या महापर्व बहुत ही विशेष है। इसमें हम डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देखकर उपासना करते हैं। यह पर्व न सिर्फ देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है बल्कि दुनिया भर में इसकी छटा देखने को मिलती है। आज यह ग्लोबल फेस्टिवल बन रहा है। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत सरकार छठ पूजा को लेकर एक बड़े प्रयास में जुटी है।

भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की इनटेंजिबल कल्चरल हेरिटेज लिस्ट यानी यूनेस्को के सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रयास कर रही है। छठ पूजा जब यूनेस्को की लिस्ट में शामिल होगी तो दुनिया भर के लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर सकेंगे। कुछ समय पहले भारत सरकार के ऐसे ही प्रयासों से कोलकाता की दुर्गा पूजा को यूनेस्को की कल्चरल हेरिटेज लिस्ट का हिस्सा बन गई हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को ऐसे ही वैश्विक पहचान दिलाएंगे तो दुनिया भी उनके बारे में जानेंगे और उन में शामिल होने के लिए आगे आएंगे।

पीएम ने खादी और हैंडलूम को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर कोई ना कोई खादी का सामान जरूर खरीदें और हैशटैग खादी लगाकर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दें।

पीएम ने बिहार के मधुबनी की मिथिला पेंटिंग कलाकार स्वीटी के प्रयासों की भी चर्चा की। कहा कि मिथिला पेंटिंग महिलाओं की आजीविका का साधन बन गया है और आत्मनिर्भरता की राह प्रशस्त कर रहा है। यह हमे सिखाती है कि हमारी परंपराओं में आय के कितने साधन मौजूद हैं। अगर इरादा पक्का हो तो सफलता हमसे दूर नहीं रह सकती।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

2 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

6 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

17 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

17 घंटे ago