Bihar

बिहार: ट्रेन से कटकर दो सगी बहनों की दर्दनाक मौ’त, अलग-अलग बैंको में PO के पद पर तैनात थी दोनों

बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर दो बैंक अधिकारी सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर ओवर ब्रिज स्थित रेलवे ट्रैक के पास सोमवार की सुबह सगी दो बहनों का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

मृतक बहनों की पहचान पटना के दानापुर स्थित बीबीगंज के रहने वाले शंकर साह की 28 वर्षीय पुत्री कुमारी स्वाति साह और 26 वर्षीय कुमारी सुरुची साह के रूप में हुई। मृत दोनों बहन मुजफ्फरपुर के अलग-अलग बैंक में पीओ थी। बड़ी बहन केनरा बैंक आरएचएम में जबकि छोटी बहन एसबीआई में कार्यरत थी। दोनों शहर के माड़ीपुर स्थित एक अपार्टमेंट के रहती थी। शुक्रवार को दोनों बहन पटना के दानापुर स्थित मायके गई थी। सोमवार को पटना से लौटते वक्त हादसा हो गया।

फरवरी में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक मृत स्वेता का शादी इसी साल फरवरी माह में मधुबनी जिला के अलपुरा निवासी पीयूष कुमार झा से हुई थी। पति पीयूष झा मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में साइंटफिक ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। जबकि छोटी सुरुची बहन कुंवारी थी।

पति का आया कॉल तो हुई शव की पहचान

स्थानीय लोगों की माने तो शव के पास दो मोबाइल बरामद हुईं जिसमें से एक मोबाइल पर फोन आ रहा था। रिसीव करने पर पुलिस की पति से बात हुई। जिसके बाद दोनों शवों की पहचान हुई। पति ने बताया कि रविवार की रात पत्नी से बात हुई थी। पत्नी ने बताया था कि सोमवार की सुबह वह अपनी बहन के साथ इंटरसिटी ट्रेन से मुजफ्फरपुर जाएगी। घटना से पूर्व फोन करने पर कुछ देर तक रिसीव नही हो पा रहा था। जिसके बाद वह पत्नी के मोबाइल पर लगातार फोन कर रहे थे। रिसीव होने पर दोनो की मौत की जानकारी मिली है।

पुलिस की मानें तो मृत दोनों बहनों का शव दोनो रेलवे ट्रैक के बीच से बरामद किया गया है। दोनों का बैग, टिफिन और चप्पल समेत अन्य सामान घटनास्थल के पास से ही जब्त किया गया है। एक का बायां पैर कटा जबकि दूसरी का पूरा चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि दोनों बहन यहां तक कैसे पहुंची और किस स्थिति में उनकी मौत हुई है। ट्रेन से गिरकर या ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है या मौत की कोई और वजह है। ऐसे तमाम बिन्दुओ पर जांच कर पुलिस जानकारी जुटा रही है।

मौके पर पहुंचे सदर थाने के दारोगा चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रेन से कटने या चपेट में आने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि अन्य बिंदु पर जांच और आस पास के लोगो से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

14 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

15 घंटे ago