Bihar

बिहार: ‘मैं ससुराल नहीं जाऊंगी..’, मां बनने के 10 दिन बाद 180 फीट टावर पर चढ़ गयी महिला, पुलिस के छूटे पसीने

बिहार के मोतिहारी में शनिवार को एक हैरान करने वाला हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाजार की एक युवती 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी. इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई.

10 दिन पहले हुआ बच्चे का जन्म:

जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ने वाली युवती ने 10 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है. शादी के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी. उसके ससुराल वाले उसे अपने घर ले जाना चाहते थे, लेकिन युवती ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया. इस मुद्दे पर तनाव इतना बढ़ गया कि उसने टावर पर चढ़ने का यह खतरनाक कदम उठा लिया.

पंचायत भी नहीं निकाल पाई समाधान:

इस मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. युवती का ससुराल जाने से इनकार और पारिवारिक विवाद ने स्थिति को और गंभीर बना दिया. टावर पर चढ़कर उसने स्पष्ट कहा कि अगर कोई उसे जबरदस्ती नीचे उतारने या पकड़ने की कोशिश करेगा, तो वह कूद जाएगी.

भीड़ ने बढ़ाई चुनौती:

टावर के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है, जो इस घटना को देखने के लिए मौके पर पहुंची है. भीड़ के कारण पुलिस के लिए स्थिति को संभालना और चुनौतीपूर्ण हो गया है. करीब एक घंटे से यह तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, और लोग युवती के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं.

पुलिस का समझाने का प्रयास:

घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम युवती को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती को मनाने के लिए लगातार बातचीत की जा रही है, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं है. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरी सावधानी बरत रही है.

क्या है टावर पर चढ़ने का कारण:

थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के नीचे उतरने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने टावर पर चढ़ने का फैसला क्यों लिया. फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की पूरी कोशिश है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जाए और इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए.

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

2 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

3 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

8 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

16 घंटे ago