Bihar

राजद में दोबारा नहीं जाऊंगा; गीता और श्रीकृष्ण की कसम खाकर बोले तेज प्रताप यादव

राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने गीता और भगवान श्रीकृष्ण की कसम खाते हुए कहा है कि वो आरजेडी में दोबारा वापस नहीं जाएंगे। उन्होंने माता-पिता और पार्टी पॉलिटिक्स को अलग-अलग रखने की बात करते हुए कहा है कि कोई बुलाएगा तो भी नहीं जाएंगे। उन्होंने एक बार फिर जनशक्ति जनता दल से ही चुनाव लड़ने की बात दोहराई।

गीता और कृष्ण की कसम खाता हूं, राजद में दोबारा नहीं जाऊंगा

तेज प्रताप यादव ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, “जब आप घर वापसी कर देंगे, तो जनता का दुख-सुख कैसे सुनेंगे। घर में कोई नेता नहीं बैठता है। घर में व्यक्तिगत संबंध हैं। पारिवारिक संबंध हैं। माता-पिता हैं, लेकिन वो अलग हैं।” तेज प्रताप ने आगे कहा- “आरजेडी में तो हम नहीं ही जाएंगे। हम गीता का कसम खाते हैं, कृष्ण भगवान का कसम खाते हैं कि दोबारा आरजेडी में नहीं जाएंगे।”

जनशक्ति जनता दल से लड़ेंगे चुनाव, टारगेट नहीं है कोई

तेज प्रताप यादव ने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, “हम जनशक्ति जनता दल के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा टारगेट कोई नहीं है। मेरा मिशन है, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी। हम बार-बार ये कह रहे हैं कि हम महुआ से चुनाव लड़ेंगे।”

तेज प्रताप ने सुलह-समझौता होने की संभावना नकारते हुए कहा, “कोई बुलाएगा तो भी नहीं जाएंगे। माता-पिता हमारे भगवान हैं, उनका तस्वीर हम हमेशा साथ रखते हैं, अपने दिल में रखते हैं। पार्टी-पॉलिटिक्स अलग जगह है और माता-पिता का प्रेम अलग जगह है। उनका प्रेम हमारे लिए सदेव रहेगा।”

लालू ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था

बताते चलें कि लालू ने तेज प्रताप को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित करते हुए परिवार से भी बेदखल कर दिया था। कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ फोटो और रिलेशनशिप की बात बाहर आना इसका कारण था। पार्टी से निष्कासन के बाद उन्होंने कहा था कि इस बार महुआ से चुनाव लड़ेंगे। महुआ से राजद के मुकेश रोशन मौजूदा विधायक हैं, जबकि तेज प्रताप समस्तीपुर के हसनपुर के MLA हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

20 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

4 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

5 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago