Bihar

पुलिस टीम पर फायरिंग मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और बीजेपी नेता राम लखन सिंह सहित तीन को सजा

बिहार के बेगूसराय के एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक 32 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लखन सिंह और वीरेंद्र ईश्वर उर्फ शोषण सिंह को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद राजनीतिक और आपराधिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। न्यायाधीश संजय कुमार की अदालत ने भाजपा नेता राम लखन सिंह और वीरेंद्र ईश्वर उर्फ शोषण सिंह को चार-चार साल की कैद की सजा सुनाई, जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सूरजभान सिंह को जमानत

वहीं, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को एक साल की सजा होने के कारण अदालत से जमानत मिल गई। यह मामला 9 अक्टूबर 1992 का है, जब एफसीआई थाना क्षेत्र में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि मॉम फैक्ट्री में कुछ हथियारबंद बदमाश छिपे हुए हैं। सूचना पर एफसीआई थाना पुलिस सहित कई थानों की टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए राम लखन सिंह और वीरेंद्र ईश्वर को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया।

घटना में क्या हुआ?

उनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए, जबकि सूरजभान सिंह मौके से भागने में सफल रहे थे। इस घटना के बाद एफसीआई थाने में कार्यरत एएसआई उमाशंकर सिंह ने बरौनी थाना में कांड संख्या 406/92 दर्ज कराया था। इस मामले में सुनवाई के दौरान कुल 12 गवाहों की गवाही हुई, जिसमें उस समय के जिला अधिकारी रहे रामेश्वर सिंह भी शामिल थे, जिन्होंने कोर्ट में आकर अभियोजन की पुष्टि की थी।

अदालत ने सुनवाई के बाद राम लखन सिंह और वीरेंद्र ईश्वर को कई धाराओं में दोषी पाया। उन्हें धारा 307 (हत्या का प्रयास) में चार साल, धारा 353 (सरकारी कर्मचारी पर हमला) में एक साल, आर्म्स एक्ट में चार साल, और धारा 26 व 27 में तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है। हालांकि, इन सभी सजाओं को एक साथ चलाने का प्रावधान है। वहीं, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को केवल धारा 353 के तहत दोषी पाया गया और उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई। गौरतलब है कि राम लखन सिंह भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी छवि एक बाहुबली नेता की रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

2 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

5 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

9 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

12 घंटे ago