जहानाबाद जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल बिहार बंद के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और एक महिला शिक्षिका के बीच हुई तीखी नोकझोंक को लेकर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है. बिहार बंद के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं और एक महिला शिक्षिका के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई थी. घटना गुरुवार की है. गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की “वोटर अधिकार यात्रा” के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा के विरोध में बिहार बंद का आयोजन किया था.
इसी दौरान जहानाबाद में पदस्थापित महिला शिक्षिका डिप्टी रानी का भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया. भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षिका ने अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था और सख्त कार्यवाई की मांग की.
जब यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया. वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिक्षिका को भी भीड़ द्वारा अपमानित किया गया और धक्का-मुक्की की गई. जिसके बाद इस मामले पर प्रशासन को भी सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया.
देखें वायरल वीडियो:
जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती कुमारी ने शनिवार को जानकारी दी कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षिका डिप्टी रानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उनसे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.
यदि शिक्षिका का उत्तर असंतोषजनक पाया गया, तो शिक्षा विभाग उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकता है. इसमें निलंबन या सेवा शर्तों में अन्य दंड शामिल हो सकते हैं. वहीं, भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि शिक्षिका के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…
समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…