Bihar

प्रियंका गांधी 26 सितंबर को बिहार में, पीएम मोदी के बाद पप्पू यादव के पूर्णिया में कांग्रेस की जनसभा

एसआईआर (गहन मतदाता पुनरीक्षण) के खिलाफ राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद दूसरी बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी बिहार दौरे पर आ रही हैं। करीब एक महीने के भीतर उनका बिहार का दूसरा दौरा होगा। 26 सितंबर को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगी। जहां बीते 15 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी जनसभा की थी। बिहार को 40 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात दी। इस दौरान उन्होने पूर्णिया एयरपोर्ट का भी उद्घाटन किया। अब पीएम मोदी के दौरे के महज दो हफ्ते के भीतर उसी पूर्णिया में प्रियंका गांधी जनसभा करेंगी। जिसकी तैयारी बिहार प्रदेश कांग्रेस ने शुरू कर दी है।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के गढ़ में प्रियंका की रैली है। इस जनसभा की तैयारी में वो भी जुटे हुए हैं। आपको बता दें 15 सितंबर को जब प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया दौरे पर आए थे, तब पप्पू यादव ने भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया था। इस बीच उनकी और प्रधानमंत्री की कुछ सेकेंड की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

प्रियंका गांधी जब पिछले महीने वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए थी, तो उन्होने राहुल के साथ बाइक पर रोड शो निकला था। जिसमें राहुल के पीछे प्रियंका बैठीं थीं, वहीं उनके पीछे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी साथ-साथ बाइक पर निकले थे। इस दौरान प्रियंका ने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला था। वहीं एसआईआर पर चुनाव आयोग को घेरा था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago