पटना में लड़की ने शादी से इनकार करने पर अपने प्रेमी की हत्या कर दी। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ इलाके में शनिवार की देर रात शादी से इनकार करने पर युवती ने प्रेमी की हत्या कर दी। आरोप है कि टीपीएस कॉलेज के पास रहने वाली पूजा कुमारी ने प्रेमी मुरारी कुमार की लोढ़ा से सिर पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मुरारी कुमार मोकामा के मोर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर चार का रहने वाला था, जबकि युवती पूजा गौरीचक की रहने वाली बताई जाती है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।, लेकिन मुरारी लगातार शादी स इनकार कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर पूजा ने गुस्से में आकर लोढ़ा से मुरारी के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पूजा ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना पाकर कंकड़बाग थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुरारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी मौके पर पुहंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुरारी परिजनों और समाज के दबाव में शादी करने से बच रहा था, जिससे पूजा आक्रोशित थी। आखिरकार उसने इस रिश्ते का अंत खून से कर दिया। मामले को लेकर कंकड़बाद थानेदार ने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
टीपीएस कॉलेज के पास कमरा लेकर रहती थी।
युवती टीपीएस कॉलेज के पास कमरा लेकर रहती थी। वहीं पर मुरारी उससे मिलने आता था। घटना से पहले युवती और मुरारी में जमकर बहस भी हुई थी।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में ठहरे झारखंड के चार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…