Bihar

पटना में BPSC TRE 4 पर बवाल, 15 सितंबर से पहले 1.20 लाख पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को लेकर कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां 3 लेयर में बैरिकेडिंग की गई है। कैंडिडेट्स बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। वाटर कैनन की गाड़ी भी बुलाई गई है। पुलिस के जवान आंसू गैस के गोले लेकर खड़े हैं। कैंडिडेट्स यहां से CM हाउस जाने की कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले गांधी मैदान में पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच झड़प भी हुई। पुलिस को धक्का देकर कैंडिडेट्स डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ गए।

अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार 15 सितंबर से पहले 1.20 लाख पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करे। कैंडिडेट्स सीटों की कटौती का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में करीब 6 हजार अभ्यर्थी शामिल हैं।

कैंडिडेट्स का कहना है कि, सरकार ने पहले ऐलान किया था कि चौथे चरण में 1 लाख से अधिक की बहाली होगी, लेकिन शिक्षा मंत्री ने शिक्षक दिवस पर बयान दिया था कि 26 हजार से अधिक ही भर्ती निकाली जाएगी। शिक्षा मंत्री के इसी बयान का कैंडिडेट्स ने विरोध शुरू कर दिया।

प्रदर्शन सुबह 11 बजे से पटना कॉलेज से शुरू हुआ। अभ्यर्थियों ने खेतान मार्केट, बाकरगंज, गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाक बंगला चौराहा होते हुए मुख्यमंत्री आवास जाने का ऐलान किया है।

16 से 19 दिसंबर के बीच होगी TRE-4 की परीक्षा

इस पूरे विवाद पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार चौथे चरण में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती कराने जा रही है। उन्होंने परीक्षा और रिजल्ट की तिथियां भी घोषित की हैं।

परीक्षा 16 से 19 दिसंबर 2025 के बीच होगी। परिणाम 20 से 26 जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

2 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

3 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

3 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

13 घंटे ago