Bihar

मुंबई की तर्ज पर पटना में टूरिस्टों के लिए डबल डेकर बस; जानें रूट और सुविधाएं

मुंबई की तर्ज पर अब पटना में टूरिस्टों के लिए ओपन डबल डेकर बस सर्विस शुरू होने जा रही है। पर्यटन मंत्री राजू सिंह मंगलवार को जेपी गंगा पथ पर डबल डेकर बस सेवा का उद्घाटन करेंगे। पर्यटन विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा इस सेवा की शुरूआत की जाएगी। दीघा रोटरी के पास दिन के 12.30 बजे यह सेवा शुरू होगी। यह बस दीघा से दीदारगंज तक संचालित की जाएगी।

डबल डेकर बस सोमवार को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय परिसर में आ चुकी है। बिहार के पर्यटकों के लिए डबल डेकर बस सेवा की शुरूआत एक नया अनुभव प्रदान करेगा। बिहार में यह पहली डबल डेकर बस सेवा की शुरूआत होगी। अभी बिहार के किसी भी रूट में डबल डेकर बस का संचालन नहीं किया जा रहा है।

ओपन डबल डेकर बस में 40 सीटें हैं। जिसमें नीचे में 20 और ऊपर 20 सीट हैं। डबल डेकर बस हाईटेक सुविधाओं से लैस है। जिसमें आरामदायक सीटें, फ्रिज, माइक्रोवेव, AC और बाथरूम तक की सुविधा दी गई है। बस में पैनिक बटन भी है। ताकि यात्री इमरजेंसी में इसका इस्तेमाल कर सकें। हालांकि अभी तक औपचारिक तौर पर किराया घोषित नहीं हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago