Bihar

तेजस्वी पागल हैं, लालू ने मुझे CM की कुर्सी से हटाया था; SC-ST वाले बयान पर जीतनराम मांझी का पलटवार

केंद्रीय मंत्री सह गया सांसद और हम के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ‘पागल’ बताया है। तेजस्वी के ‘बीजेपी-जेडीयू एससी-एसटी के प्रति नकारात्मक सोच रखती है’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए मांझी ने कहा कि ‘तेजस्वी यादव पागल हैं, उनके पिताजी ( लालू यादव ) ने ही मुझे दलित समझकर मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया था।’ गया में सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ये बात कही।

जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले कहते थे कि ‘चूहा पकड़ने वाले, मेंढक खाने वालों, बकरी चराने वाले पढ़ना-लिखना सीखो।’ लेकिन अपने मंत्रिमंडल में क्या किए केवल चरवाहा विद्यालय खोला और लाठी में तेल पिलाया, लाठी भांजवाई।

मांझी ने उस किस्से का भी जिक्र किया जब लालू यादव, जीतन मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 35 विधायकों के साथ राज्यपाल और महामहिम राष्ट्रपति के पास गए थे, कि जीतन मांझी को हटाओ। ये बातें तेजस्वी यादव भूल जाते हैं, लगता है उनका दिमाग इधर-उधर हो गया है।

जीतन मांझी ने ये बयान गया के दशरथ मांझी के गांव गहलौर, अतरी विधानसभा में हम के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया। इस दौरान उन्होने झकझोर झूमर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मांझी ने कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

22 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

3 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

5 घंटे ago