Bihar

खगड़िया के कीचड़ में फंसी तेजस्वी यादव की गाड़ी, हेलीपैड पर बुलाना पड़ा ट्रैक्टर

बिहार अधिकार यात्रा पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गाड़ी आज खगड़िया में उस वक्त कीचड़ में फंस गयी, जब वो हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के लिए हेलीपैड की ओर जा रहे थे. खगड़िया में लगातार हो रही बारिश की वजह से जहां तहां पानी और कीचड़ जमा है और इसी कीचड़ में हेलिकॉप्टर के ठीक आगे उनकी गाड़ी फंस गई. इस दौरान लोगों ने धक्का मार कर उनकी गाड़ी को कीचड़ से निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. बाद में फिर एक ट्रैक्टर की मदद से तेजस्वी की गाड़ी को कीचड़ से निकाला गया.

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

तेजस्वी यादव ने खगड़िया में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन की अपील की. उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है. सत्ता बदलनेवाली है. नयी सरकार रोजगार देनेवाली होगी. इस दौरान खगड़िया में कार्यकर्ताओं की भीड़ और जोश देखने लायक था. बारिश की वजह से तेजस्वी यादव की हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सकी और बूंदाबांदी के बीच तेजस्वी हेलिकॉप्टर में बैठे नजर आये और उनके समर्थक भी वहां नारे लगाते रहे.

बच्चे को गोद में बैठाया

इस दौरान हेलिपैड से एक चौंकाने वाली दृश्य भी सामने आई. तेजस्वी यादव ने भीड़ में से एक बच्चे को बुला कर अपने साथ हेलिकॉप्टर में बैठा लिया. तेजस्वी यादव के साथ हेलिकॉप्टर में बैठ कर बच्चा काफी खुश नजर आया. तेजस्वी यादव बच्चे से बातें करते दिखे. समर्थकों के नारे के बीच बच्चा भी हेलिकॉप्टर में बैठ हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन करता दिखा. लोगों ने तेजस्वी यादव के इस व्यवहार की तारीफ भी की.

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

2 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

3 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

18 घंटे ago