Bihar

EVM पर होंगे उम्मीदवारों के कलर फोटो, बिहार विधानसभा चुनाव से हो रही शुरुआत

ईवीएम पर अब उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न के साथ उनके कलर फोटो भी होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से इसकी शुरुआत होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी। आयोग का कहना है कि हमनाम वाले उम्मीदवारों की वजह से अक्सर मतदाताओं को कंफ्यूजन होती है। इसके समाधान के लिए अब ईवीएम पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार की रंगीन तस्वीर भी लगाई जाएगी, ताकि मतदाता अपने पसंदीदा कैंडिडेट की सही से पहचान कर उसे वोट कर सकेंगे। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले महीने (अक्टूबर) में किसी भी समय की जा सकती है।

भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि ईवीएम बैलेट पेपर पर अब प्रत्याशियों के कलर फोटो छापे जाएंगे। इससे उनकी पहचान और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का चेहरा पोटो स्पेस के तीन-चौथाई हिस्से में होगा, ताकि उनकी शक्ल बेहतर तरीके से दिखाई दे।

इसके अलावा सभी कैंडिडेट और नोटा (NOTA) के क्रमांक को भी ईवीएम पर गहरे फॉन्ट में छापा जाएगा। इसका फॉन्ट साइज 30 होगा। साथ ही सभी उम्मीदवारों के नाम और नोटा को एक ही फॉन्ट और फॉन्ट साइज में प्रिंट किया जाएगा। ताकि मतदाताओं को उन्हें पढ़ने में आसानी हो।

ईवीएम बैलेट पेपर के वजन का मानक भी चुनाव आयोग ने तय किया है। ये पेपर 70 जीएसएम के होंगे। विधानसभा चुनावों के लिए गुलाबी रंग के खास पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग इन सभी बदलावों की शुरुआत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से करने जा रहा है। इसके बाद सभी चुनावों में यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

हमनाम उम्मीदवारों में नहीं होगी कंफ्यूजन

दरअसल, चुनावों में अक्सर देखा जाता कि एक ही नाम के एक से ज्यादा उम्मीदवार खड़े हो जाते हैं। इससे मतदाताओं में कंफ्यूजन पैदा हो जाती है। कई बार वोटर गलती से हमनाम वाले किसी दूसरे प्रत्याशी को वोट दे आता है। इस समस्या से निपटने के लिए चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के कलर फोटो ईवीएम पर छापने का फैसला लिया है। ताकि मतदाता अपने प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न के साथ ही उसके चेहरे को देखकर सही तरीके से वोट कर सकें।

बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव की घोषणा संभव है। राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कराए जाने के बाद फाइनल सूची तैयार की जा रही है। 30 सितंबर को इसका प्रकाशन होने के बाद किसी भी समय चुनाव की तारीखें घोषित हो जाएंगी। बिहार के बाद 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुदुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago