Categories: BiharNEWS

ACS एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों के नाम लिखा इमोशनल लेटर, ‘भूमिका बदली लेकिन शिक्षकों के लिए विश्वास अडिग रहेगा’

शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ का ट्रांसफर कर उन्हें राज्य का विकास आयुक्त बनाया गया है. ऐसे में विभाग से विदाई को लेकर एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों के नाम एक लेटर लिखा. जिसमें उन्होंने कई सारी बातों का जिक्र करते हुए शिक्षकों का आभार जताया.

डॉ. एस. सिद्धार्थ हुए इमोशनल

डॉ. एस. सिद्धार्थ ने अपने लेटर में लिख कि प्रिय शिक्षक, आज जब मैं शिक्षा विभाग से विदाई लेकर एक नई जिम्मेदारी की ओर अग्रसर हो रहा हूं, तो हृदय भावनाओं से भरा हुआ है. पिछले कुछ वर्षों में आप सभी के साथ मिलकर बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे महत्त्वाकांक्षी प्रयासों पर कार्य करना मेरे जीवन का एक अमूल्य अनुभव रहा है.

शिक्षकों का जताया आभार

विद्यालयों में बच्चों की मुस्कुराहट, आपके अथक परिश्रम से उत्पन्न सीखने का वातावरण और शिक्षा को समाज परिवर्तन का आधार बनाने की आपकी प्रतिबद्धता, मेरे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रही है. निपुण संवाद के इस अगस्त अंक के माध्यम से मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं कि आपने शिक्षा की इस कठिन राह को सेवा और समर्पण के भाव से अपनाया.

शिक्षकों के प्रति विश्वास अडिग रहेगा

आगे यह भी लिखा कि, बच्चों के भविष्य को गढ़ने में आपका योगदान अनमोल है. मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बिहार की शिक्षा यात्रा आपके उत्साह और निष्ठा से नई ऊंचाइयों को छूती रहेगी. यद्यपि मेरी प्रशासनिक भूमिका बदल रही है, किंतु शिक्षा और शिक्षकों के प्रति मेरा स्नेह और विश्वास सदा अडिग रहेगा.

आखिर में शिक्षकों से किया आग्रह

आखिर में लिखा कि मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि आप इसी तरह बच्चों के जीवन में आशा, जिज्ञासा और सीखने की लौ जलाते रहें. आपकी प्रत्येक कोशिश, एक सशक्त और समृद्ध बिहार की नींव है. इस तरह से डॉ. एस. सिद्धार्थ के द्वारा शिक्षकों के लिए लिखा गया लेटर चर्चे में छा गया है.

1991 बैच के IAS अधिकारी

डॉ. एस सिद्धार्थ 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं और वर्तमान में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अलावा कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर भी हैं. शिक्षा विभाग में उनकी जगह सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र को भेजा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

9 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

19 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

20 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

21 घंटे ago