Bihar

दरोगा ने वीडियो जारी कर BJP सांसद से मांगी माफी, सीवान में प्रदर्शन हटवाने के दौरान दिया था गाली

सीवान जिले के भगवानपुरहाट थाना के दारोगा निरंजन कुमार का विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जाम हटाने के दौरान महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को अपशब्द कहने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचा।

दारोगा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने हाथ जोड़कर सांसद से माफी मांगी है। दारोगा का कहना है कि वे देर रात तक ड्यूटी कर रहे थे। जाम की सूचना मिलने पर तनाव में थे। इसी कारण उनसे गलती हो गई। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

माफी मांगकर कार्रवाई से नहीं बचेंगे अधिकारी

कुछ लोगों का कहना है कि क्या अब अधिकारी सोशल मीडिया पर माफी मांगकर कार्रवाई से बच जाएंगे। कुछ लोग इसे सांसद की दबंगई से जोड़ रहे हैं। उनका मानना है कि सांसद ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारी से माफी मंगवाई है।

मानसिक स्थिति की जांच की मांग

लोग यह भी सवाल कर रहे हैं कि आम नागरिकों को छोटी गलती पर सजा मिलती है। फिर पुलिस अधिकारी के साथ नरम रवैया क्यों अपनाया जा रहा है। कुछ लोगों ने दरोगा की मानसिक स्थिति की जांच की मांग भी की है। उनका कहना है कि जब दरोगा ने खुद मानसिक संतुलन खोने की बात मानी है, तो उनकी सेवा योग्यता की जांच होनी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

22 घंटे ago