Bihar

बिहार: छेड़खानी के आरोप में युवकों को दी क्रूर सजा, अर्धनग्न कर रस्सी से बांधकर पीटा, फिर जूतों की माला पहनाई

बिहार के पूर्णिया में दो युवकों को एक लड़की के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में अमानवीय और क्रूर सजा दी गई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। मामला के. नगर थाना क्षेत्र के भोकराहा गांव का है।

अर्धनग्न कर, रस्सी से बांधकर दी कड़ी सजा

एक लड़की से कथित छेड़खानी के आरोप में दोनों युवकों का सिर मुंडवाकर, उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहनाकर और चेहरे पर कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया गया। दोनों पीड़ित युवक मो. असफारुल (24, आदमपुर गांव) और मो. तौसीफ (भोकराहा गांव) हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह उन्हें अर्धनग्न कर, रस्सी से बांधकर और जूतों की माला पहनाकर सरेआम बेइज्जत किया गया। यह क्रूरता यहीं नहीं रुकी; उनके चेहरे पर कालिख भी पोती गई। इस दौरान दर्जनों लोग मूक दर्शक बने रहे, जबकि कुछ ने इस घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।

परिवारों ने आरोपों को सिरे से खारिज किया

पीड़ित युवकों के परिवारों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनके मुताबिक, यह छेड़खानी का मामला नहीं, बल्कि पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। मो. असफारुल के पिता मो. शेखमुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा अपनी बहन के घर गया था, तभी उसके दोस्त मो. तौसीफ ने उसे भोकराहा बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचे, कुछ लोगों ने मिलकर उस पर झूठे आरोप लगा दिए। मो. तौसीफ की मां बीबी शहनाज ने भी यही बात दोहराई।

सोनू ने 30-35 लोगों के साथ मिलकर षड़यंत्र रचा

उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने सिर्फ अपने दोस्त को बुलाया था, लेकिन गांव के ही मो. जलील, मो. महमूद उर्फ गुड्डू, मो. नूर खान, मो. जूगम और मो. सोनू ने 30-35 लोगों के साथ मिलकर षड़यंत्र रचा। उन्होंने सिर्फ इसलिए अपने बेटों को फंसाया क्योंकि उनकी पुरानी रंजिश थी। पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने खुद ही वीडियो बनाकर वायरल किया ताकि वे समाज में उनकी इज्जत खराब कर सकें।

मामला बेहद गंभीर- थानाध्यक्ष

घटना की जानकारी मिलते ही के. नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और उन्होंने पीड़ितों की लिखित शिकायत ले ली है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी, चाहे आरोप कितने भी गंभीर क्यों न हों।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

12 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

12 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

23 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago