Bihar

नई नौकरियां, हर पंचायत में विवाह मंडप; कैबिनेट बैठक में सीएम नीतीश ने 26 एजेंडों पर लगाई मुहर

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को पटना में हुई। इस बैठक नीतीश सरकार के लगभग सभी विभागों के मंत्री मौजूद थे। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार ने की है। इस बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट बैठक में नई नौकरियों को जहां मंजूरी दी गई है तो वहीं हर पंचायत में विवाह मंडप बनाने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा एक दिन पहले ही नीतीश सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया था है।

इसके लिए बिहार कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दे दी गई है। आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7000 से बढ़ाकर 9000 रुपये किया गया। आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4000 से बढ़ाकर 4500 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके लिए राज्य योजना मद से सालाना 345 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च होगा। नया मानदेय 1 सितंबर से लागू हो जाएगा।

बिहार कैबिनेट की बैठक में नए पदों को दी गई स्वीकृति

नीतीश कैबिनेट की बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए राजस्व कर्मचारी के 3303 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा गन्ना उद्योग विभाग में बिहार ईंख पर्यवेक्षक संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है।

बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन सेवा-भर्ती (संशोधन) नियमावली 2025 के गठन को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार के सभी प्रखंडों में जीविका समूहों के जरिए बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए ‘बिहार जीविका गोधन संरक्षण एवं प्रबंधन योजना’को स्वीकृति प्रदान की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

5 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

9 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

14 घंटे ago