Bihar

बिहार में इस दिन से बनेगा राशन कार्ड, ऑनलाइन आवेदन के लिए तैयार कर लें कागजात

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बड़ी घोषणा की है. बिहार में 22 सितंबर से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. 10 अक्टूबर तक फॉर्म भरे जायेंगे. दरअसल, पूरे राज्य में कैंप मोड में अभियान चलाकर राशन कार्ड बनाए जायेंगे. बिहार में पंचायत सरकार भवनों में सरकार की तरफ से कैंप आयोजित किए जायेंगे.

सरकार की तरफ से तैयार किया गया रोस्टर

जानकारी के मुताबिक, सरकार की तरफ से रोस्टर तैयार किया गया है. अलग-अलग दिन कैंप आयोजित किए जायेंगे. कैंप में आपूर्ति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहेंगे. दरअसल, जिस भी दिन कैंप आयोजित किए जायेंगे, उस दिन के मिले हुए आवेदनों को उसी समय ‘Rconline.bihar.gov.in’ पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा.

ऑफिस के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

सरकार की तरफ से यह व्यवस्था इस वजह से की गई है ताकि बार-बार ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़े. साथ ही पूरी प्रक्रिया आसान और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके. इतना ही नहीं, समय पर ऑनलाइन आवेदनों की जांच भी की जायेगी. जांच के बाद सिर्फ पात्र आवेदक को ही राशन कार्ड दिया जायेगा. विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होगा कि सिर्फ योग्य लाभुकों को ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिले.

सरकार का उद्देश्य- हर पात्र लाभुक तक पहुंचे अनाज

इसके साथ ही अभियान को सफल बनाने के लिए जिस दिन भी कैंप लगाए जायेंगे, उसके डेट और जगह को लेकर प्रचार-प्रसार भी किये जायेंगे. इससे यह फायदा होगा कि हर लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचे और लोग आसानी से राशन कार्ड बनवा सकें. इस अभियान के जरिये सरकार की कोशिश है कि कोई भी पात्र लाभुक राशन कार्ड लेने से वंचित ना रह जाएं. योग्य लाभुक तक अनाज और अन्य जरूरी सुविधाएं आसानी से पहुंचे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

43 मिनट ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

1 घंटा ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

12 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

13 घंटे ago