Bihar

आपके दो भाई, नरेंद्र और नीतीश; बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में सरकार ने भेजे 7500 करोड़

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिला लाभार्थियों के खाते में शुक्रवार को दस-दस हजार की राशि भेज दी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबाकर संयुक्त रूप इस योजना की पहली किस्त जारी कर दी। पटना में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। पीएम ने कहा कि जीविका दीदियों के दो भाई नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार उनके उत्थान और समृद्धि के लिए समर्पित हैं। शुक्रवार को बिहार की 75 लाख महिला लाभुकों के खाते में 7500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में माता और बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लेना बहुत सुखद है। बिहार की बहने बहुत सजग हैं और जागरूक हैं। राज्य की 75 लाख माता बहनों के बैंक अकाउंट में एक साथ 10-10 हज़ार रुपए की राशि भेजी गई है। यह बड़ा और महत्वपूर्ण कदम नीतीश जी की सरकार ने उठाया है। आप बहनों से बात करके बहुत अच्छा लगा। आगे उन्हें दो लाख दिए जाएंगे। बहनें इससे अपना रोजगार खड़ा कर सकती हैं। सरकार आगे उनकी रूचि के रोजगार की ट्रेनिंग भी दिलवाएगी।

पीएम ने कहा कि अब हमारी बहन और बेटी अपने पांव पर खड़ी हो सकेगी और रोजगार करने से उनके सपनों को नए पंख मिलेंगे। समाज में उनका सम्मान बढ़ जाएगा। यह सब तब संभव हुआ जब 11 साल पहले आप लोगों ने मुझे प्रधान सेवक के पद पर बैठाया। जनधन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा बहनों का बैंक खाता हमने खुलवा दिए और उन्हें मोबाइल और आधार से जोड़ दिया गया। इसी का नतीजा है कि आज सीधे उनके खातों में यह राशि भेज दी गई।

राजीव गांधी के बयान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री खुद यह कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपए चलते हैं तो 85 पैसों पर पंजा मार लिया जाता था और 15 पैसे ही लोगों को मिलते थे। वह दौर डीबीटी के माध्यम से खत्म कर दिया गया। एक भाई को खुशी तब मिलती है जब उसकी बहन खुशहाल हो, उसका परिवार मजबूत हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश इस काम में पूरी ईमानदारी से दिन रात काम कर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब देश में सबसे ज्यादा लखपति दीदी बिहार में होंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन नहीं लेकिन आरक्षण रोस्टर बदलेगा, मंत्री दीपक प्रकाश ने दी जानकारी

बिहार में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन नहीं होगा। हालांकि, चुनाव…

1 घंटा ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष ह’त्याकांड के दोषियों को दस-दस वर्ष की सश्रम कारावास की सजा

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की गोली मारकर…

2 घंटे ago

नीतीश कहीं नहीं जा रहे, सीएम की वैकेंसी नहीं: जेडीयू MLC खालिद अनवर

नीतीश कुमार अभी कहीं नहीं जा रहे। बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं।…

14 घंटे ago

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

16 घंटे ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

17 घंटे ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

19 घंटे ago