मशहूर भोजपुरी सिंगर देवी जो हाल ही में सिंगर मदर बनी हैं, और बेटे को जन्म दिया है। उन्होने अपने पुत्र का नाम ‘जंगल’ रखा है। ये नाम रखने की उन्होने वजह भी बताई। उन्होने कहा कि आज धरती मां को सबसे ज्यादा जरूरत जंगल और पेड़ों की है। इसलिए उन्होने इस नाम के जरिए संदेश देने की कोशिश की है। साथ ही उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। धरती को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। देवी ने बताया कि वे चाहती तो शादी कर सकती थीं। लेकिन इससे उनके लाखों प्रशंसक आहत होते। इसलिए उन्होने ऐसा जीवन चुना जैसे वो पहले जी रही थीं।
देवी ने कहा कि मेरे लिए प्रशंसक ही मेरा परिवार है। देवी अभी ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन बेटे के जन्म के बाद से लोगों की चर्चाओं से काफी परेशान हैं। उन्होने बताया कि बेटे का जन्म आईएफवी (IFV) से हुआ या प्राकृतिक तरीके से ये पूरी तरह निजी मामला है। लोगों से अपील करते हुए उन्होने का कि इस तरह के मामलों में दखल देना न सिर्फ अनुचित है, बल्कि महिला की गरिमा का उल्लंघन भी है।
देवी ने कहा कि मेरी पर्सनल बातें मेरी है, उन्हें मैं उतना ही शेयर करूंगी जिता चाहूंगी। कई मीडिया कर्मी फोन करके जानकारी लेने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा न करें। उन्होने एम्स प्रशासन को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उनकी निजी जानकारी बिना अनुमति के किसी से साझा न करें।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…