Bihar

बिहार: ड्यूटी भूलकर बार-बालाओं के साथ वर्दी में डांस करने करने दरोगा जी; विडियो वायरल होने पर SSP ने किया सस्पेंड

बिहार के सारण जिले में महावीरी झंडा जुलूस ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस पदाधिकारी का कर्तव्य भूलकर स्टेज पर नर्तकी संग थिरकने का इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले को गंभीर मानते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह को निलंबित कर दिया है।

मामला महावीरी झंडा जुलूस के दौरान डुमरशन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह को जुलूस ड्यूटी के लिए कार्यक्रम स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया था। ड्यूटी के दौरान वे वर्दी में ही मंच पर चढ़कर नर्तकी के साथ नृत्य करने लगे। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।

मामले की जांच अंचल पुलिस निरीक्षक मशरक एवं अपर थानाध्यक्ष द्वारा की गई। जांच में पुष्टि हुई कि वीडियो में नंद किशोर सिंह ही स्टेज पर नर्तकी संग नृत्य कर रहे थे।

जांच प्रतिवेदन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा दो के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक डा.कुमार आशीष को भेजा गया। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश भी जारी किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पुलिस की वर्दी अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। ड्यूटी के दौरान अनुचित आचरण,आदेश उल्लंघन या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस बल से अपेक्षा है कि प्रत्येक अधिकारी कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता की सुरक्षा और पारदर्शी पुलिसिंग में निष्ठापूर्वक अपनी भूमिका निभाएं। इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि कर्तव्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और पुलिस की साख से कोई समझौता नहीं होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago