Bihar

पहले PM का अब बिहार का अपमान, कांग्रेस के B से बीड़ी पर सियासी बवाल; BJP-JDU ने हड़काया

बी से बीड़ी और बी से बिहार वाले कांग्रेस पार्टी के बयान पर प्रदेश की सियासत खौल गई है। जदयू और बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर पूरे बिहार का अपमान करने का आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। दोनों नेताओं ने कहा है कि बिहार की जनता वोट के चोट से चुनाव में इसका बदला लेगी।

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर तीखा हमला बोला है जिसमें बिहार की तुलना बीड़ी से की गयी है उन्होंने कहा है कि पहले इन लोगोंने हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीय माता जी का अपमान किया और अब पूरे बिहार का अपमान कर रहे हैं। यही कांग्रेस का असली चरित्र है जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है। जनता इसका बदला जरूर लेगी।

उधर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। कहा है कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो उनके पास नहीं है।

B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलती है तो उन्हें मिर्ची लगती है। बिहार का मजाक बनाने की नीचता करके कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया है।

यह मामला जीएसटी दरों में सुधार से जुड़ा है। केरल कांग्रेस ने वित्त मंत्री के जीएसटी सुधार पर तंज कसते हुए बिहार का मजाक उड़ाया। केरल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बिहार और बीडी को लेकर पोस्ट किया गया है। दो दिन पहले हुए GST के रेट में बदलाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से पोस्ट किया गया है। तम्बाकू से जुड़े सामनों पर लगने वाले GST की सूची जारी कर केरल कांग्रेस ने पोस्ट किया है कि बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं। इसलिए अब इसे पाप नहीं माना जा सकता। नई जीएसटी नीति में बीड़ी पर 18 प्रतिशत जबकि अन्य तंबाकु उत्पाद(सिगार और सिगरेट) पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

2 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago