Bihar

खिलाड़ियों को 10 लाख, स्टाफ को 5 लाख; एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को CM नीतीश का तोहफा

भारतीय हॉकी टीम एशिया की सरताज बन गई। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने इस जीत के साथ अगले विश्वकप का टिकट भी कटा लिया जो 14 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेला जाएगा। बिहार सरकार एशिया कप हाकी विजेता टीम के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी खुद दी।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पोस्ट पर सीएम ने कहा कि राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन हेतु राज्य सरकार ने सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।

इससे पहले भारतीय टीम की कामयाबी पर हॉकी इंडिया ने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए इनाम की घोषणा की है। टीम के सभी खिलाड़ियों को तीन-तीन लाख रुपये दिये जाएंगे। वहीं, सपोर्ट स्टाफ को भी डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे। इस जीत के साथ ही भारत ने अगले साल होने वाले विश्व कप में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

भारत ने सिर्फ एक बार विश्व कप जीता है। भारतीय टीम को 50 साल से विश्व कप का इंतजार है। टीम ने अपना एकमात्र खिताब 1975 में कुआलालंपुर में जीता था। वहीं टीम 1973 में दूसरे और 1971 में तीसरे स्थान पर रही थी। राजगीर में पिछले साल भारतीय महिला टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। टूर्नामेंट में अपराजेय भारत ने मैच में शुरू से अंत तक कोरिया की टीम पर दबदबा बनाये रखा। मैच शुरू होने के 30 सेकेंड बाद ही सुखजीत सिंह ने शानदार मैदानी गोल दागकर एक गोल की बढ़त दिला दी।

पहला हाफ खत्म होने से दो मिनट पहले दिलप्रीत सिंह ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी। 45वें मिनट में दिलप्रीत ने फिर से गोल कर दिया। 50वें मिनट में अमित रोहिदास ने गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। 51वें मिनट में कोरिया के डेन सोन ने एकमात्र गोल किया। दक्षिण कोरिया पर खिताबी जीत में दिलप्रीत सिंह हीरो बने।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

2 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

3 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

3 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

4 घंटे ago