Bihar

अमित शाह की अध्यक्षता में बिहार बीजेपी की बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग और चुनाव की बनेगी रणनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता मेंं बुधवार को नई दिल्ली में बिहार भाजपा की कोर कमेटी की बैठक होनी है। उस बैठक में शाह बिहार में भाजपा की चुनावी रणनीति का ताना-बाना बुनेंगे। सर्वाधिक महत्वपूर्ण चर्चा सीट शेयरिंग से संबंधित है। पार्टी की ओर से कई स्तर की सर्वे रिपोर्ट आ चुकी है।

मजबूत ओर कमजोर क्षेत्रों के साथ अदला-बदली वाली सीटें भी लगभग चिह्नित हो चुकी हैं। अब आगे घटक दलों को इसके लिए सहमत कराने की चुनौती है। बैठक में उसका उपाय ढूंढ़ा जाएगा।

सत्ता विरोधी लहर और निष्क्रिय विधायकों का टिकट काटे जाने के बाद पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनेगी। उन मुद्दों का आकलन होगा, जिनको लेकर चुनाव में आगे बढ़ा जाएगा।

राहुल गांधी की ”वोटर अधिकार यात्रा” के बाद होने वाली यह बैठक रणनीतिक दृष्टिकोण से अतिशय महत्वपूर्ण है। इस यात्रा से महागठबंधन के अनुकूल या प्रतिकूल में बने माहौल पर चर्चा होनी है। साथ ही यात्रा के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के लिए कहे गए अपशब्दों के प्रतिकार की ऐसी रणनीति बनाई जाएगी, जो एनडीए के लिए चुनावी दृष्टिकोण से लाभप्रद हो।

राहुल सहित महागठबंधन को आरोप मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अनियमितता का है। एसआईआर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में बिहार भाजपा के दिग्गजों के साथ शाह एनडीए के लिए इसके फलाफल का आकलन करेंगे।

इस प्रकरण में विपक्ष के आरोपों की धार को कुंद करने के साथ अपने लिए संभावना की राह ढूंढ़ी जाएगी। सितंबर मध्य के बाद विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। ऐसे में यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री और दूसरे नेताओं की रैलियों-जनसभाओं के संदर्भ में भी निर्णय हो सकता है।

इनकी रहेगी उपस्थिति:

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय आदि बैठक में सम्मिलित होंंगे। इनके साथ बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया को भी आमंत्रित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

10 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

14 घंटे ago