Bihar

पटना में दारोगा का कारनामा, 20 लाख की बरामदगी में 17.50 लाख हड़पने का आरोप, एसएसपी ने किया सस्पेंड

पटना में गांधी मैदान थाने के सब इंस्पेक्टर इजहार अली को मंगलवार की रात एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। एएसआई पर आरोप है कि उन्होंने सही ढंग से रुपये बरामदगी की जानकारी वरीय अधिकारियों को नहीं दी। साथ ही चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपयों में से 17.50 लाख की हेराफेरी कर ली। सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मूल रकम 20 लाख से ज्यादा थी या कम थी।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सही ढंग से रिपोर्टिंग नहीं करने के कारण सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया है। सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि बरामद रकम में हेराफेरी की बात सामने आयी है, जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गांधी मैदान थाने के जेपी गोलंबर के पास वाहन चेकिंग के दौरान मधुबनी के मूल निवासी बाइक सवार किशोर राउत के पास से करीब 20 लाख रुपये की बरामदगी की गयी थी।

किशोर राउत बुद्धा कॉलोनी इलाके में रहते हैं। सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने 20 लाख रुपये बरामद किये जाने की जानकारी वरीय अधिकारियों को नहीं दी। बल्कि यह बताया कि केवल 2.50 लाख ही बरामद किये गये हैं। लेकिन वरीय अधिकारियों को पैसों की हेराफेरी के संबंध में जानकारी मिली। उन्हें यह पता चला कि सब इंस्पेक्टर ने 17.50 लाख रुपये की हेराफेरी की है।

साथ ही किशार से सादे पेपर पर लिखवाया लिया कि उसके पास सिर्फ 2.50 लाख रुपये ही थे, जो उसे वापस कर दिये गये। इसके बाद किशोर राउत को छोड़ दिया गया। वरीय अधिकारियों के संज्ञान में हेराफेरी की बात सामने आने के बाद फिर से किशोर राउत को थाने पर लाया गया और पूछताछ की जा रही है। अगर मामला पूरी तरह सत्य हुआ तो प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

3 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

3 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

5 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

11 घंटे ago