Bihar

15 सीट नहीं मिली तो अकेले 100 पर लड़ेंगे; जीतनराम मांझी ने बढ़ाया बीजेपी और जेडीयू पर प्रेशर

बिहार चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एनडीए के सहयोगी, केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अगर उन्हें 15 सीटें नहीं मिली तो अकेले ही उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ जाएगी। बिहार की हर विधानसभा सीट पर हमारी पार्टी (HAM) के 10 से 15 हजार वोटर हैं। ऐसे में हम लोगों को 15 सीटें मिलें।

मांझी ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी का लक्ष्य हर हाल में मान्यता प्राप्त दल बनना है। इसके लिए पार्टी की कम से कम आठ सीटों पर जीत हासिल हो और कुल मतों का 6 फीसदी वोट मिले। ये तभी संभव है, जब हमें 15 सीटें दी जाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी को बने दस साल हो गए हैं और अब तक निबंधित पार्टी बने रहना उनके लिए अपमानजनक है। ये बातें जीतन मांझी ने बोधगया में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

जीतन राम मांझी की इस बड़ी डिमांड के बाद एनडीए के अहम सहयोगी बीजेपी और जेडीयू पर प्रेशर बन गया है। सीट बंटवारे से पहले ही मांझी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। इससे पहले उन्होने दावा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी को 20 से 40 सीटें मिलनी चाहिए। और अब 15 सीट पर अड़े है। आपको बता दें एनडीए में बीजेपी, जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा-आर, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम शामिल है।

बीते चुनाव 2020 में भी जीतन मांझी की (हम) एनडीए का हिस्सा थी। तब 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, और 4 सीटें जीतने में सफल रही थी। इस बार मांझी 7 का आंकडा 15 तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

60 मिनट ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

1 घंटा ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

2 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

3 घंटे ago