गया में शुक्रवार की सुबह दरोगा अनुज कश्यप ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली हौ। अनुज SP आवास से सिर्फ 300 मीटर दूर किराए के मकान में रहते थे।
बताया जा रहा है कि अनुज 2019 बैच के दरोगा थे। उन्हें 2022-23 में गया जिले में पोस्टिंग मिली थी। वर्तमान में वो SP ऑफिस के मीडिया सेल में तैनात थे।
अनुज मूल रूप से सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बुधवार की रात वो देर रात कमरे पर लौटे थे। सुबह मीडिया सेल के कर्मियों ने उन्हें फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ।
9 बजे पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक से सीढ़ी मंगवाकर वेंटिलेटर से झांका तो अनुज फंदे से लटका दिखा। फिर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और सीनियर अधिकारी को मामले की सूचना दी।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
रामपुर थाना प्रभारी दिनेश बहादुर ने बताया कि FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है। अभी तक बॉडी को फंदे से नीचे नहीं उतारा गया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही शव को नीचे उतारा जाएगा। हालांकि, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।
पत्नी दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही है
अनुज की शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी इस समय दिल्ली में है और पांच महीने की प्रेग्नेंट है। बताया जा रहा है कि वो दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही है। सुसाइड की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की से जांच कर रही है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…