Bihar

बिहार के सीतामढ़ी में सीता मंदिर का शिलान्यास आज, अमित शाह और नीतीश रखेंगे आधारशिला

बिहार के सीतामढ़ी के पुनौराधाम स्थित जानकी जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का शिलान्यास शुक्रवार को होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास दोपहर 3 बजे करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। काशी और मिथिला के आचार्यों की देखरेख में शिलान्यास होगा। समारोह को लेकर सीतामढ़ी और जनकपुर समेत पूरे मिथिलांचल में उल्लास का माहौल है। अयोध्या समेत देश भर से साधु-संत सीतामढ़ी पहुंच रहे हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2:40 बजे पुनौरा धाम पहुंचेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद 2:55 से 3:15 बजे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंदिर का भूमि पूजन सह शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे जनकपुर (नेपाल) से आए साधु-संतों के साथ मुलाकात करेंगे। गृह मंत्री 3:43 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और शाम 4:10 बजे सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा समेत केंद्र एवं राज्य के कई मंत्री और संत समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

मां सीता की जन्मस्थली पर इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए अयोध्या धाम और जनकपुर के अलावा देश भर से साधु-संत यहां पहुंच गए हैं। अयोध्या, काशी, जनकपुर और दक्षिण भारत से आए संतों के साथ जय सियाराम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर हो गया है। पुनौरा धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

भूमि पूजन के लिए जयपुर से चांदी कलश, दिल्ली में चांदी से बनी विशेष पूजन सामग्री, 21 तीर्थों की मिट्टी और 31 नदियों के जल मंगवाए गए हैं। पूजन के बाद पटना महावीर मंदिर के सौजन्य गंगा सहित 11 पवित्र नदियों के जल से संकल्प स्नान के बाद तैयार किया तिरुपति बालाजी के लड्डू का वितरण किया जाएगा।

मंदिर निर्माण पर 883 करोड़ रुपये खर्च होंगे

पुनौरा धाम में 67 एकड़ भूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए नीतीश सरकार ने 883 करोड़ की राशि जारी कर दी है। तीन साल में मंदिर का निर्माण पूरा करना है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ माता सीता से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्‍यों, तथ्‍यों और कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

नए परिसर में मुख्य मंदिर के अलावा पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इनमें यज्ञ मंडप, पर्यटकों के लिए संग्रहालय, ऑडिटोरियम, कैफेटेरिया, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, धर्मशाला, सीता वाटिका, लवकुश वाटिका, भजन संध्या स्थल, यात्री डॉरमेट्री भवन, यात्री अतिथि गृह, ई-कार्ट स्टेशन, मिथिला हाट, पार्किंग मार्ग प्रदर्शनी आदि शामिल हैं। इस मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए 165.57 करोड़ रुपये की लागत से 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।

शिलान्यास समारोह में अयोध्या, जनकपुर के संत होंगे शामिल

जानकी जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में अयोध्या व जनकपुर के अलावा मिथिला के महत्वपूर्ण मंदिरों के महंत व साधु संत शामिल होंगे। इसमें जनकपुर राम जानकी मंदिर के महंत तपेश्वर दास महाराज व उत्तराधिकारी शिष्य राम रौशन दास, अयोध्या के हनुमान गढ़ी के महंत बाबा बलराम दास, लक्ष्मण किला अयोध्या के महंत मैथिली रमन शरण दास, दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजत मोहन दास, हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास भी शामिल होंगे।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

10 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

13 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

17 घंटे ago