बिहार के नालंदा जिले में ग्रामीणों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया. जिसमें बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं.
यह घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है. यहां ग्रामीण विकास मंत्री सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. भीड़ के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया. फिलहाल, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे थे मंत्री और विधायक
दरअसल, 2 दिन पहले एक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मलावां गांव पहुंचे थे. आधे घंटे बाद जब सभी लोग बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान नाराज ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया.
घटना के बाद मंत्री और विधायक किसी तरह से मौके से भागे. कई सुरक्षाकर्मियों को चोट लगी है. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
दुख में शामिल होने पहुंचा था: मंत्री
नालंदा की घटना पर मंत्री श्रवण कुमार का कहना था कि सड़क दुर्घटना में जीविका दीदियों (बैंक जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं) की मौत हुई थी. इस घटना के बाद वहां पहुंचा था. सरकार की तरफ से जो मदद दी गई है उसे सुनिश्चित कर रहा था. मैं उनके दुख में शामिल होने गया था. लेकिन अगर कुछ लोग उसमें नाराज होंगे तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है.
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…