बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गृह विभाग ने तीन और नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। इनमें दो सांसद और एक विधायक सह बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं। समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी, दरभंगा से भाजपा के सांसद गोपालजी ठाकुर और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुम्बा से विधायक राजेश कुमार को अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।
पिछले दिनों राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा वर्गीकरण को लेकर हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया है। इसके बाद गृह विभाग ने डीजीपी और विशेष शाखा को पत्र लिखकर संबंधित सांसदों और विधायक को वाई श्रेणी की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। आमतौर पर वाई श्रेणी में आठ लोग सुरक्षा में तैनात किए जाते हैं, जिनमें एक-दो कमांडो और बाकी पुलिस के जवान होते हैं।
मालूम हो कि इसी माह गृह विभाग ने छह और नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ाई थी। इनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एएसएल (एडवांस सिक्योरिटी लिएजन) के साथ जेड प्लस श्रेणी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह और बाढ़ के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। जदयू के विधान पार्षद नीरज कुमार को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…