Bihar

‘सबसे बड़े फ्रॉड तो Deputy CM विजय सिन्हा निकले..’ कांग्रेस ने दो-दो जगह मतदाता होने पर उठाए सवाल

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास दो वोटर आईडी का खुलासा कांग्रेस ने किया है. विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज होने का दावा सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और विपक्षी दलों ने इसे चुनावी नैतिकता पर गंभीर सवाल बताया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतदाता सूची के रिकॉर्ड में विजय सिन्हा का नाम दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज होने की बात कही जा रही है.

आरोप-प्रत्यारोप का दौर :

इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है. कई यूजर्स ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसे चुनावी पारदर्शिता पर चोट बताया है, जबकि एनडीए खेमे के समर्थक इसे विपक्ष की साजिश करार दे रहे हैं.

बिहार कांग्रेस ने की जांच की मांग :

बिहार कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया है. कांग्रेस ने लिखा कि “अगर उपमुख्यमंत्री के नाम से दो निर्वाचन कार्ड दर्ज हैं, तो यह चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल है. इसकी तत्काल जांच होनी चाहिए.” कांग्रेस नेताओं ने इसे ‘चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर खतरा’ बताते हुए आयोग से कार्रवाई की मांग की है.

चुनाव आयोग के लिए चुनौती :

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम काटे जाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा है. अब उपमुख्यमंत्री के नाम पर दो-दो मतदाता कार्ड का दावा सामने आना चुनाव आयोग के लिए नई चुनौती बन गया है. आयोग की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग का नोटिस :

हाल ही में एनडीए ने चुनाव आयोग से तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की थी. आरोप था कि उनके पास दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वोटर आईडी दर्ज हैं. इस मामले को लेकर भी सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर तीखी बहस हुई. चुनाव आयोग ने भी नोटिस देकर डिटेल मांगी है. अब विजय सिन्हा के नाम पर यह दावा सामने आने से मामला और गर्म हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

21 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago